रेवाड़ी में विश्व हिंदी दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता: एकता और संस्कृति का दिया संदेश, प्रो. बलबीर सिंह बोले- ब… – Dainik Bhaskar

रेवाड़ी जिले के गांव कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। “एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज” थीम पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लि
हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनीता देवी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी भाषा की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाना था। छात्राओं ने अपने स्लोगन के माध्यम से विश्व स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
अभिव्यक्ति का सरल माध्यम है हिंदी : बलबीर सिंह
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने कहा कि हिंदी राष्ट्रीय अभिव्यक्ति का सबसे सरल माध्यम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी के माध्यम से हम विश्व स्तर पर अपनी मातृभाषा की श्रेष्ठता स्थापित कर राष्ट्र का गौरव बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. यशपाल शर्मा और डॉ. अनिल यादव ने प्रतिभागी छात्राओं – अंशिका, वर्षा, अंजलि, खुशी, रेखा, कोमल, दीपाली, कीर्ति, दिशा और लता को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News