कमल खिलाने के बाद 'बंगाली बाबू' बने PM मोदी, BJP मुख्यालय में दिखा नया लुक – AajTak

Feedback
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की अभूतपूर्व जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहने नजर आए. 
पीएम मोदी को आमतौर पर अपने पहनावे के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाना जाता है. इस वजह से जब वह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो सफेद कुर्ता और तसर सिल्क धोती पहने नजर आए. उनकी धोती पर लाल रंग की बाउंड्री हुई थी, जो बंगाल के पुरुषों का पारंपरिक परिधान है.
सिर्फ इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने बंगाली परिधान पहनते समय बंगाली तौर-तरीकों का भी ध्यान रखा. उन्होंने धोती के एक सिरे को कुर्ते की जेब में रखा, जिस तरह से बंगाली पुरुष धोती के सिरे को अपने कुर्ते की जेब में रखते हैं. पीएम मोदी ने जो गमछा पहना हुआ था, वह भी बंगाली संस्कृति को दर्शा रहा था. वह गमछा सूती कपड़े का था और उस पर डॉट जैसा पैटर्न था, जो बंगाल की पारंपरिक पहचान है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत पर दिल्ली पार्टी हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है. जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं.
उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं. आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है. ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है. ये भरोसे का दिन है. भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की राजनीति पर, भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News