भास्कर न्यूज | हतबंध
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस) हतबंध के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विशेष रूप से विद्यालय की छात्राओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाकर संस्थान का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के हिंदी माध्यम में कक्षा 12वीं का परिणाम 82.5 प्रतिशत रहा, जिसमें लोकेश्वरी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं, कक्षा 10वीं का परिणाम 65 प्रतिशत रहा, जिसमें दुर्गेश्वरी ध्रुव 88.18 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहीं। अंग्रेजी माध्यम की बात करें तो कक्षा 10वीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें आयुषी ने 75 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
‘विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य सी.के. नायक और परीक्षा प्रभारी एनआर वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है। शाला विकास समिति की अध्यक्ष विद्या वर्मा, उपाध्यक्ष जीतू यादव और सरपंच ढालेश्वरी नरेश अनंत ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.