सोशल मीडिया पर एक चौंकाने और हैरान करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति रस्सी के सहारे हेलीकॉप्टर से लटकता दिख रहा है, जबकि उसके ठीक नीचे विशाल पानी का दैत्य मगरमच्छ बंधा हुआ है। यह घटना दक्षिण अफ्रीका की कोमाटी नदी की बताई जा रही है। पुलिस और वन्यजीव अधिकारियों ने बताया कि नदी में आई तेज बाढ़ के बाद लापता हुए 59 वर्षीय होटल मालिक गैब्रियल बतिस्ता का शव एक विशाल मगरमच्छ के पेट से बरामद किया गया है। बतिस्ता के लापता होने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई।
दरअसल, अधिकारियों को शुरू से ही आशंका थी कि बतिस्ता पर किसी मगरमच्छ ने हमला कर लिया होगा। इसके बाद बचाव दल ने नदी किनारे निगरानी बढ़ाई तो एक असामान्य रूप से फूला हुआ मगरमच्छ नजर आया, जो किनारे पर स्थिर खड़ा था। ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मौजूदगी के बावजूद वह हिलने-डुलने को तैयार नहीं था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस व्यवहार से टीम को शक हुआ कि जानवर ने हाल ही में बड़ा शिकार किया है। इसके बाद आवश्यक अनुमति ली गई।
आवश्यक अनुमति मिलने के बाद अधिकारियों ने मगरमच्छ को मारकर मानव अवशेषों की जांच का फैसला किया। एक सुनियोजित अभियान में हेलीकॉप्टर से एक पुलिस अधिकारी को मगरमच्छ के ठीक ऊपर उतारा गया। अधिकारी ने हार्नेस लगाकर उसे सुरक्षित किया और नदी से बाहर निकाला। करीब 15 फीट लंबे और 500 किलो से अधिक वजन वाले इस मगरमच्छ को आगे की जांच के लिए हवाई मार्ग से दूसरे स्थान पर ले जाया गया।
अभियान का नेतृत्व कर रहे कैप्टन जोहान पोटगीटर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि ऐसी बहुत सी चीजें थीं जो गलत हो सकती थीं। रस्सी मुझे मूल रूप से मगरमच्छ के थूथन पर ले गई थी, इसलिए मैं उम्मीद कर रहा था कि वह पूरी तरह मर चुका हो। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने मृत मगरमच्छ की कमर के चारों ओर हार्नेस डाला और पट्टा कस दिया, तो पास में ही दो अन्य मगरमच्छ हमें देख रहे थे।
मगरमच्छ के पेट से दो कटी हुई भुजाएं, पसली का हिस्सा और मांस के टुकड़े बरामद हुए। एक उंगली से मिली अंगूठी को गैब्रियल बतिस्ता की बताई जा रही है। हालांकि, पूरी पहचान की पुष्टि के लिए फोरेंसिक जांच चल रही है। जांचकर्ताओं को मगरमच्छ के पेट से कम से कम छह जोड़ी जूते भी मिले हैं। हालांकि उनमें से किसी का भी बतिस्ता से संबंध स्थापित नहीं हो सका है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play