11 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी का दिखेगा कहर, कश्मीर से असम तक IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें आपके शहर… – Zee News

उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में बुधवार (06 मई) को मौसम का अलग मिजाज देखने को मिलेगा. कश्मीर से उत्तराखंड और दिल्ली से झारखंड तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में 05 मई को मौसम कैसा रहेगा? 
Trending Photos
IMD Forecast: उत्तर भारत में इस समय मौसम का अलग मिजाज दखने को मिल रहा है. मंगलवार (05 मई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों पर आंधी-पानी और ओलावृष्टि देखने को मिली, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार (06 मई) के लिए भी अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया कि बुधवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी और ओले पड़ने की संभावना है.

दरअसल, मई की शुरुआत के साथ ही उत्त भारत के इलाकों में प्रचंड गर्मी की बजाय भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. न केवल मैदानी इलाकों बल्कि, पहाड़ी क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी और बारिश के कारण हालात खराब हैं. विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बुधवार के लिए भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. आइए आपको बतातें है बुधवार को देश के अलग-अलग शहरों में मौसम का क्या हाल रहने वाला है.

कहां कहां होगी बारिश 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान तमिलनाडु, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. कुछ राज्यों में इस दौरान तेज हवा और गरज चमक भी देखने को मिल सकती है. इन राज्यों के अलग अलग शहरों में दिन के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

जानिए दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में बुधवार को फिर एक बार ओले गिरने की प्रबल संभावना है.आईएमडी के अनुसार, 6 मई को आंधी-बारिश होने की संभावना है. विभाग का कहना है कि दिल्ली में 6 मई को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. 
यह भी पढ़ें: 30 में से 25 राउंड तक मंत्री जी रहे हावी, बंट गई मिठाई; अंत में 1 वोट से हार गए

अन्य राज्यों के मौसम का हाल 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. यूपी में जहां 6 मई अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियय और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलवा बिहार में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस  रहने की संभावना है. 

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. राज्य के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में आंधी-पानी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है. 
यह भी पढ़ें: विजय की आंधी में सब उड़ गए, लेकिन इस शख्‍स ने फिर भी बीजेपी का खाता खोल दिया
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News