Global Share Market 06-May-2026 : Gift Nifty 200 अंक उछला, Nifty-Sensex में तूफानी तेजी तय, ट्रंप के वादों से – Times Now Navbharat

वैश्विक बाजारों में तेजी
Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 06-May-2026) : आज का वैश्विक बाजारों में जबरदस्त तेजी का माहौल है। खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के साथ चल रहे युद्ध को खत्म किए जाने का ऐलान ग्लोबल इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को सपोर्ट कर रहा है। यही वजह है कि मंगलवार को अमेरिकी बाजार रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए। इसके बाद US Future Market में अब भी तेजी बनी हुई है।
वहीं, बुधवार सुबह एशियाई बाजारों में Kospi ने 6% की छलांग लगाई। GIFT Nifty मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे भारतीय बाजार में गैप-अप शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स कमजोर हुआ है, जबकि सोने में तेजी और कच्चे तेल में गिरावट दर्ज की गई है। FIIs की बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी बाजार को सपोर्ट दे रही है।
अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को रिकॉर्डतोड़ तेजी देखने को मिली। AI और टेक शेयरों में जबरदस्त खरीदारी के दम पर Nasdaq और S&P 500 नई ऊंचाई पर बंद हुए। Dow Jones भी मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ। ईरान के साथ संभावित समझौते की खबरों और मजबूत कॉरपोरेट नतीजों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। Nasdaq में 1% से ज्यादा तेजी रही, जबकि S&P 500 ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी AI और सेमीकंडक्टर कंपनियों में देखने को मिली। इससे वैश्विक निवेशकों का रिस्क-ऑन मूड मजबूत हुआ है।
एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल बना हुआ है। दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स 6% से ज्यादा उछल गया और पहली बार 7,000 के ऊपर पहुंच गया। Hang Seng और Shanghai Composite में भी मजबूती रही। GIFT Nifty 24,300 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार आज गैप-अप ओपनिंग कर सकते हैं। ग्लोबल संकेतों के दम पर बैंकिंग, IT और मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
डॉलर इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर फिसलकर 98 के करीब पहुंच गया। कमजोर डॉलर का फायदा गोल्ड को मिला और सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। वहीं, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी नरमी रही, जिससे इक्विटी बाजारों को सपोर्ट मिला। निवेशकों का फोकस अब फेडरल रिजर्व की अगली रणनीति और वैश्विक महंगाई के संकेतों पर बना हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतों में 1.5% से ज्यादा गिरावट आई। ईरान के साथ संभावित समझौते और Strait of Hormuz में तनाव कम होने की उम्मीद से क्रूड दबाव में दिखा। भारत जैसे आयातक देश के लिए कच्चे तेल में गिरावट राहत की खबर मानी जा रही है। इससे महंगाई पर दबाव कम हो सकता है और बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट मिल सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News