Tamil Nadu Economy News: देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. तमिलगा वेत्त्री कजगम यानी TVK के चीफ अभिनेता विजय सरकार बनाने जा रहे हैं. तमिलनाडु की आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो यह राज्य आर्थिक विकास में बाकी राज्यों को पीछे छोड़ रहा है. मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सर्विस सेक्टर तक तमिलनाडु भारत का नया ‘इकोनॉमिक पावरहाउस’ बन रहा है.
तमिलनाडु ने लगातार दूसरे वर्ष 2025-26 के लिए 10.83% की दोहरे अंकों वाली वास्तविक आर्थिक विकास दर दर्ज की है. 2024-25 के दौरान यह आंकड़ा 11.19% था. हालांकि केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल सहित 11 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़े अभी तक जारी नहीं किए हैं, फिर भी 2025-26 का आंकड़ा किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक हो सकता है. यह आंकड़ा इसलिए खास है, क्योंकि यह भारत की नेशनल औसत ग्रोथ रेट 7.24 फीसदी से कहीं ज़्यादा है.
महंगा होकर रहेगा पेट्रोल-डीजल, IMF ने कहा अब बढ़ाने ही होंगे दाम, सब्सिडी पर भी आया बयान
तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था अब लगभग 31.55 लाख करोड़ रुपए यानी 380 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है.
तमिलनाडु क्यों सबसे आगे है, अब वह जानिए…
आखिर तमिलनाडु इतनी तेज़ी से आगे कैसे बढ़ रहा है? इसके पीछे तीन मुख्य कारण हैं…
मजबूत इंडस्ट्रियल बेस- यहां सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि होसुर, कोयंबटूर, चेन्नई और मदुरै जैसे कई औद्योगिक केंद्र हैं.
इंफ्रास्ट्रक्चर- राज्य सरकार ने बंदरगाहों, सड़कों और बिजली की सप्लाई पर भारी निवेश किया है.
शिक्षित वर्कफोर्स- तमिलनाडु में उच्च शिक्षा में नामांकन की दर यानी जीईआर भारत में सबसे ज्यादा है, जिसका मतलब है कि यहां की लेबर फोर्स स्किल्ड और पढ़ी-लिखी है.
चलती ट्रेन से गिर गया पर्स तो भूलकर भी न खींचें चेन, तुरंत करें ये काम और मिलेगा वापस
राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य
तमिलनाडु सरकार ने राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का टारगेट रखा है. इस सपने को सच करने के लिए राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (GIM) जैसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें दुनिया भर की बड़ी कंपनियां हज़ारों करोड़ रुपये का निवेश कर रही हैं. चाहे वो रिन्यूएबल एनर्जी हो, फुटवियर सेक्टर हो या इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, तमिलनाडु हर क्षेत्र में लीड कर रहा है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.