—विज्ञापन—
30 अप्रैल 2026 से बुध का अश्विनी नक्षत्र में गोचर, नई शुरुआत और धन लाभ के संकेत दे रहा है। केतु के नक्षत्र में यह बदलाव 4 राशियों के लिए खास तौर पर शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
Budh Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल, 2026 का दिन ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस तारीख से ‘बुध वर्ष’ की शुरूआत हो रही हैं, जो व्यापार और अकाउंटिंग के खास ग्रह हैं। पंचांग के अनुसार, बृहस्पतिवार 30 अप्रैल को 06:55 ए एम बजे से बुध ग्रह न केवल मेष राशि में प्रविष्ट हुए हैं, बल्कि इसी समय उन्होंने अश्विनी नक्षत्र में गोचर किया है। अश्विनी नक्षत्र वैदिक ज्योतिष का पहला नक्षत्र है, जो मेष राशि में पड़ता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह और देवता देवताओं के वैद्य अश्विनी कुमार हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि केतु के नक्षत्र में बुध गोचर से 4 राशि वालों के जीवन में नई शुरूआत हो सकती है। इन जातकों के हाथ में अचानक मोटा पैसा आ सकता है।
बुध का गोचर आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका प्रभाव सबसे ज्यादा आप पर दिखेगा। सोचने और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। नए काम शुरू करने का साहस मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में नई डील मिल सकती है। करियर में बदलाव सकारात्मक रहेगा। पुराने रुके काम तेजी से पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
आपके लिए यह गोचर लाभ और नेटवर्किंग से जुड़ा रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। दोस्तों या संपर्कों के जरिए धन कमाने के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपकी बातों का असर दूसरों पर पड़ेगा।
यह गोचर आपके लिए भाग्य और विस्तार का संकेत दे रहा है। दूर यात्रा या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। शिक्षा और करियर में तरक्की के योग हैं। अचानक धन लाभ मिल सकता है। किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले सफलता दिलाएंगे।
आपके लिए यह गोचर संचार और नए अवसर लेकर आएगा। छोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। बिजनेस में नए आइडिया काम करेंगे। धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। भाई-बहनों या करीबी लोगों से सहयोग मिलेगा। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। करियर में नई शुरुआत हो सकती है। मेहनत का फल मिलने लगेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in