—विज्ञापन—
Difference Between Hantavirus And Coronavirus: दुनिया ने हाल के वर्षों में कई खतरनाक वायरस का सामना किया है जिनमें से एक है कोरोनावायरस. कोविड-19 (Covid-19) ने महामारी का रूप ले लिया था जिसके बाद दुनिया किसी भी वायरस को नजरअंदाज करने की गलती नहीं कर रही है. ऐसे में कोरोना की ही तरह का एक और वायरस सामने आया है – हंता वायरस. यह वायरस चूहों से फैलता है और अबतक 3 लोगों की जान ले चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं हंता वायरस क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और यह कोरोनावायरस से किस तरह अलग है.
कोरोनावायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है जो इंसान से इंसान में फैलता है. यह खांसने, छींकने या बात करने से निकलने वाली सूक्ष्म बूंदों से फैल सकता है. हंता वायरस चूहों से फैलने वाला वायरस है. यह चूहों के पेशाब, मल या लार के संपर्क में आने से फैलता है. ये संक्रामक कण हवा के जरिए इंसानों के शरीर में जा सकते हैं.
हंता वायरस चूहों या उनके मल-मूत्र के संपर्क में आने से फैलता है कोरोनावायरस इंसान से इंसान में फैलता है. यह संक्रमित इंसान के या संक्रमित सतह के संपर्क में आने से फैलता है.
हंता वायरस धीमी गति से फैलता है लेकिन गंभीर है. कोरोनावायरस के फैलने की दर बहुत तेज है.
हंता वायरस में बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सांस लेने में दिक्कत आने जैसे लक्षण दिखते हैं. कोरोनावायरस में बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और स्वाद-सूंघने की शक्ति का जाना लक्षणों में शामिल है.
हंता वायरस की अबतक कोई विशेष वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. कोरोनावायरस के लिए कई वैक्सीन और उपचार उपलब्ध हैं.
हंता वायरस में हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) होने पर मामले बढ़ने से यह ज्यादा घातक हो सकता है. वहीं, कोविड-19 का प्रभाव दुनियाभर में फैला था. ऐसे में यह पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता कि कौन सा वायरस ज्यादा खतरनाक है. वायरस का प्रकोप और डेडलीनेस इससे प्रभावित आबादी पर निर्भर करते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in