हिंदी के प्रसिद्ध आलोचक रहे नामवर सिंह के जन्मशती वर्ष के मौके पर टीएमबीयू के पीजी हिंदी विभाग में साहित्यिक अवदान पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आठ व नौ मई को आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम का विषय नामवर सिंह : आलोचना के नये प्रतिमान रखा गया है. साथ ही संगोष्ठी में नामवर सिंह पर 21 अन्य उपविषय रखे गये हैं. संगोष्ठी-संयोजक डॉ दिव्यानंद ने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा हैं. विभागध्यक्ष सह मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ शिव शंकर मंडल अध्यक्षता करेंगे. परामर्शदात्री के रूप में डॉ नीलू कुमारी हैं. संगोष्ठी-सचिव डॉ अनूप श्री विजयिनी व डॉ मनजीत कुमार सिंह हैं. संगोष्ठी में कोलकाता से प्रो हितेंद्र पटेल, बनारस से प्रो आशीष त्रिपाठी, रांची से हिंदी के वरिष्ठ आलोचक रविभूषण, नामवर सिंह के पुराने विद्यार्थी प्रो चन्द्रभानु सिंह शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संगोष्ठी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों रूप में आयोजित होगी. इसमें पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि बढ़ाकर सात मई कर दी गयी है. शोध पत्र स्वीकार करने की तिथि भी बढ़ाकर सात मई तय की गयी है. संगोष्ठी में अब तक करीब 130 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है. प्रतिभागियों के बेहतर शोध पत्र को संवेद नामक साहित्यिक पत्रिका के विशेषांक में प्रकाशित करने की योजना है.
लेखक के बारे में
NISHI RANJAN THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Copyright © 2026 Prabhat Khabar (NPHL)