पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जहां पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है. बंगाल के मध्यमग्राम बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या की गई है.
Trending Photos
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, जहां पर बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस बीच बड़ी खबर सामने आई है. बंगाल के मध्यमग्राम बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या की गई है. सुवेंदु अधिकारी के पीए का नाम चंद्रनाथ रथ था. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बताया जाता है कि चन्द्रनाथ रथ पर चार राउंड फायरिंग की गई और सीने और सिर में गोली मारी गई. घटना के अनुसार, माना जा रहा है कि हमलावरों ने पास से गोलियां मारी है. बताया जा रहा है कि पीए गाड़ी में थे और हमलावरों ने बाइक से गोली मारी है.
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
जानकारी के अनुसार, सुवेंदु अधिकारी के PA चन्द्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या की गई है, जिसके खुद सुवेंदु अधिकारी घटनास्थल के लिए निकल गए हैं. बताया जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग से चन्द्रनाथ रथ से छलनी किया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, पॉइंट ब्लेंक रेंज से गोली मारी गई है. घटना के बाद मौके पर उच्च पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं. बता दें कि मध्यग्राम पुलिस और एयरपोर्ट पुलिस के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे हैं. चंद्रनाथ रथ एक काली स्कॉर्पियो में थे और हमलावरों ने बाइक से निशाना बनाया है.
खबर अपडेट की जा रही है…
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.