ईरान की निंदा – Live Hindustan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के साथ खड़े होते हुए ईरान द्वारा किए गए हमले की जो निंदा की है, वह अभूतपूर्व है। यह बहुत दुखद है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात या यूएई के फुजैराह बंदरगाह पर बैलिस्टिक मिसाइलों, ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से हमला किया। ध्यान रहे, भारत इस युद्ध का पक्षधर नहीं है और वह जल्द से जल्द युद्ध-विराम के पक्ष में है। यूएई भी युद्ध नहीं चाहता है और भारत से उसकी मित्रता छिपी नहीं है। ईरान भी भारत का मित्र देश है, पर यूएई का भारत से तालमेल ज्यादा बेहतर है। बड़ी संख्या में भारतीय इस संपन्न, खूबसूरत, अपेक्षाकृत ज्यादा उदार व समावेशी देश में रहते हैं। कई भारतीयों के लिए यह दूसरे घर की तरह है। अत: भारत द्वारा यूएई पर हमले की निंदा स्वागत के योग्य है। अक्सर कहा जाता है कि भारत ऐसे मौकों पर ठोस फैसले नहीं ले पाता और चुप्पी साध लेता है। इस पृष्ठभूमि में भी भारत द्वारा की गई निंदा से पूरे पश्चिम एशिया में ऐसा सकारात्मक संदेश जाएगा, जो आज बहुत जरूरी है।
यह प्रशंसनीय है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने न सिर्फ यूएई के साथ एकजुटता दिखाई है, बल्कि होर्मुज समुद्री मार्ग में नौवहन की आजादी बहाल करने की भी अपील की है। यूएई की अमेरिका और इजरायल से मित्रता ईरान को नागवार गुजर रही है। ईरान पर अमेरिका-इजरायल ने मिलकर हमला किया है, लेकिन रणनीति के तहत ईरान आसपास के देशों को निशाना बना रहा है, ताकि अपने पक्ष में सामरिक दबाव बना सके। बेशक, ईरान एक बड़ी सैन्य ताकत है, लेकिन उसका अपने करीबी पड़ोसियों के प्रति ऐसा हिंसक व्यवहार बड़े अफसोस की बात है। ईरान के अपने पड़ोसियों के साथ रिश्ते अब पता नहीं कब सामान्य हो पाएंगे? ईरान द्वारा फुजैराह बंदरगाह पर किया गया हमला सुनियोजित था, क्योंकि यह बंदरगाह, खोर फक्कन बंदरगाह के अलावा, होर्मुज के बाहर और ओमान की खाड़ी में स्थित है। यह बंदरगाह भारत के लिए भी बहुत महत्व रखता है। अगर इस बंदरगाह से तेल-गैस के जहाजों का संचालन सहजता से होने लगे, तब होर्मुज से गुजरने की जरूरत नहीं रह जाएगी। यहां यह भी समझने की जरूरत है कि यूएई तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक से बाहर निकल आया है। उसके बाहर निकल आने से भारत जैसे मित्र देशों को ज्यादा फायदा है। वैसे भी, भारत को तेल की आपूर्ति करने वाले पांच देशों में यूएई शामिल है। यूएई से ज्यादा से ज्यादा तेल-गैस लेना भारत के लिए मुफीद है।
यहां ईरान की निंदा होनी ही चाहिए। वह युद्ध के समाधान तक या अपनी बात को माने जाने तक पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बनाए रखना चाहता है। यूएई पर उसका हमला इसी कोशिश का नतीजा है। ईरान नहीं चाहता कि तेल-गैस की आपूर्ति का कोई वैकल्पिक मार्ग सक्रिय हो। यह बहुत निंदनीय है कि ईरान द्वारा यूएई पर इजरायल से भी ज्यादा मिसाइलें दागी गई हैं। एक पहलू यह भी है, जहां सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान से रक्षा समझौते किए हैं, वहीं भारत सरकार यूएई के साथ रणनीतिक रक्षा साझेदारी स्थापित करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को नीदरलैंड जाते समय अबू धाबी भी जाएंगे, तब बड़े समझौतों की संभावना है। तमाम देशों की निगाहें इस ओर हैं। ऐसे में, भारत को मुखरता से सही को सही और गलत को गलत कहने का साहस संजोए रखना चाहिए। वक्त पर दोस्तों के साथ खड़ा होना हर लिहाज से जायज है। मित्र देश ईरान को भी युद्ध से निकालने और मुख्यधारा में लाने की हर मुमकिन कोशिश होनी चाहिए।
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। करीब एक सदी से यह अखबार हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बना हुआ है। देश-दुनिया की Hindi News को पढ़ने के लिए यह अखबार लगातार पाठकों की पसंद बना हुआ है। इसके अतिरिक्त समकालीन मुद्दों पर त्वरित टिप्पणी, विद्वानों के विचार और साहित्यिक सामग्री को भी लोग पसंद करते रहे हैं। यहां आप ग्लोबल से लोकल तक के सभी समाचार एक ही स्थान पर पा सकते हैं। हिन्दुस्तान अखबार आपको उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, झारखंड, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों की खबरें प्रदान करता है। दक्षिण भारत के राज्यों की खबरें भी आप यहां पाते हैं।

इसके अतिरिक्त मनोरंजन, बिजनेस, राशिफल, करियर, ऑटो, गैजेट्स और प्रशासन से जुड़ी खबरें भी यहां आप पढ़ सकते हैं। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News