रणवीर-शाहरुख नहीं ये एक्टर निकला बॉक्स ऑफिस का असली 'किंग', 4 बैक-टू-बैक हिट फिल्में देकर बनाया रिकॉर्ड – News24 Hindi

—विज्ञापन—
बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया है. लेकिन आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बताएंगे, जिसने शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक को पीछे छोड़ दिया है. हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं अक्षय कुमार है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार ने एक साल में 4 बैक-टू-बैक हिट फिल्म एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
दरअसल, साल 2019 में कोविड 19 के कारण बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्मे कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी, जिसकी वजह से फिल्म मेकर्स को काफी ज्यादा नुकसान का सामना करना पड़ा था. लेकिन साल 2023 में किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म ने शानदार कमाई थी.
लेकिन आज हम आपको अक्षय कुमार की 4 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो बैक टू बैक हिट साबित हुई थी. खिलाड़ी कुमार के ये फिल्में साल 2019 में रिलीज की गई थी, और सभी हिट हुई थी.
एक साल में लगातार 4 हिट फिल्म देकर अक्षय कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. 2019 में उनकी पहली फिल्म ‘केसरी’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और यह हिट साबित हुई थी.
2019 में फिल्म ‘मिशन मंगल’ भी रिलीज की गई थी, जिसने 200.16 करोड़ रुपये कमाए थे. इस मूवी को दर्शकों ने खूब सपोर्ट किया था. वहीं अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ भी साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसने 201.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘गुड न्यूज’ भी साल 2019 में रिलीज किया गया था, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस फिल्म में करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में नजर आए थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News