'भारत-सूरीनाम संबंध पारिवारिक जुड़ाव पर आधारित' बोले जयशंकर – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और सूरीनाम के संबंध पारिवारिक बंधन पर आधारित हैं, न कि दूर के साझेदार के रूप में। उन्होंने दोनों देशों के राजनयि …और पढ़ें
सूरीनाम के दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और सूरीनाम के संबंध पारिवारिक बंधन पर आधारित हैं। भारत इस देश को दूर का साझेदार नहीं बल्कि परिवार के रूप में देखता है। उन्होंने दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह बात कही है।
जयशंकर इस समय जमैका, सूरीनाम व त्रिनिदाद और टोबैगो की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। वह जमैका की यात्रा के बाद बुधवार को सूरीनाम पहुंचे और यहां के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
सूरीनाम की यात्रा से पहले जयशंकर ने टाइम्स ऑफ सूरीनाम अखबार में लिखा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत और बहुआयामी साझेदारी में बदल गए हैं, जिसमें बुनियादी ढांचा, व्यापार, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और सूरीनाम ने उच्च स्तरीय यात्राओं के जरिये सहयोग को और मजबूत किया है। इसमें 2023 में सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी की भारत यात्रा और उसी वर्ष भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सूरीनाम यात्रा शामिल है।
जयशंकर ने सूरीनाम में भारत समर्थित परियोजनाओं और खाद्य सुरक्षा में मदद के लिए 425 मीट्रिक टन खाद्य पदार्थ मुहैया कराने का भी जिक्र किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि सूरीनाम ने वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह भारत समर्थित अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और इंटरनेशल बिग कैट एलायंस जैसी पहलों में भागीदार है।
यह भी पढ़ें: ‘व्यापारिक संबंध गहरा करेंगे भारत और जमैका’, बोले विदेश मंत्री जयशंकर

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News