पाली में दैनिक भास्कर की भजन क्लबिंग प्रोग्राम 11मई को: आध्यात्म के रंग में डूबेगा पाली, लाइव भजन बैंड देगा… – Dainik Bhaskar

पाली शहर में एक अनोखे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजन “भजन क्लबिंग” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भक्ति, संगीत और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। यह कार्यक्रम 11 मई सोमवार को शाम 6:30 बजे से रात 10 बजे तक पाली के सुमेरपुर रोड बाडसा रिसोर्ट
इस आयोजन में लाइव भजन बैंड द्वारा आत्मा को छू लेने वाले भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव अनुभव होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार और दोस्तों के साथ एक यादगार शाम बिताने का अवसर प्रदान करना है, जहां संगीत और भक्ति के रंग में सभी सराबोर हो सकें। मुख्य प्रायोजक बीसीएम ग्रुप है, जबकि सपोर्ट पार्टनर के रूप में मेड़तिया स्वीट होम, पाली एवं वर्कवेल स्पन पाइप का सहयोग प्राप्त है।
नाद रश की विशेष प्रस्तुति होगी आकर्षण
कार्यक्रम में “नाद रश” द्वारा एक विशेष हाई-एनर्जी भक्ति प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक म्यूजिक स्टाइल के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रस्तुति में लाइव इंस्ट्रूमेंट्स जैसे कीबोर्ड, गिटार, तबला, ड्रम्स और बांसुरी के साथ भक्ति संगीत को एक नया रूप दिया जाएगा।
टीम के ये सितारे देंगे अलग-अलग प्रस्तुति
यश शर्मा, दीपक रंकावत (मेल सिंगर), देवयानी मुथा (फीमेल सिंगर), अंकित चौहान (गिटारिस्ट/मेल सिंगर), महेश सांखी ‘सैंकी’ (ड्रमर), माधव जावड़ा (पियानिस्ट), आदित्य देवड़ा (परकशनिस्ट), दीपक बोहरा (फ्लूट आर्टिस्ट), गौतम गहलोत (बेस गिटारिस्ट), विक्रम रणावत (तबला आर्टिस्ट), केशव पंवार (वायलिन आर्टिस्ट), अमेया दाबली आदि सितारे अपनी प्रस्तुति देंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News