Feedback
क्या आपको याद है वो शॉर्ट हेयर वाली लड़की, जो कभी हर 5 मिनट में टीवी पर एयरटेल 4G के ऐड में नजर आती थी? वही लड़की, जिसने लोगों को यकीन दिला दिया था कि एयरटेल की स्पीड तो रजनीकांत से भी तेज है.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
उस लड़की का नाम है- साशा चेत्री, जो उस दौर में इतनी फेमस हो गई थीं कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक उनके होर्डिंग्स दिखाई देते थे. विज्ञापन के कैंपेन ने उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था. लेकिन आज वो कहां हैं और आखिर वो ब्रांड का चेहरा कैसे बनीं? आइए जानते हैं.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
साशा चेत्री उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई वहीं की और बाद में एडवरटाइजिंग की पढ़ाई करने मुंबई चली गईं. मुंबई के जेवियर्स से एडवरटाइजिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद साशा ने एक ट्रेनी कॉपीराइटर के तौर पर काम शुरू किया.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
इसके बाद उन्होंने म्यूजिक, राइटिंग और सिंगिंग में करियर बनाने का फैसला किया. इसी दौरान वो ऑडिशन भी देती रहीं. फिर साल 2015 में Airtel एक ऐसी लड़की की तलाश में था, जो यंग, कॉन्फिडेंट और कैमरे पर नेचुरल लगे. साशा की कैमरे के साथ शानदार केमिस्ट्री ने उन्हें ये बड़ा मौका दिला दिया.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
साशा ने बताया था कि जब उन्हें कॉल आया तो उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ. उन्होंने कहा था- मैं तो ऑडिशन भी नहीं देना चाहती थी, क्योंकि मैंने अपने लंबे बाल छोटे कटवा लिए थे. मुझे लगा था कि वो मुझे कभी सिलेक्ट नहीं करेंगे. जब शॉर्टलिस्ट हुई, तब भी लगा कि कोई मजाक हो रहा है.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
साशा रातोरात फेमस तो हो गईं, लेकिन इसके साथ उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी. टीवी, रेडियो और इंटरनेट पर उनके ऐड इतने ज्यादा चलने लगे कि लोग उन्हें ‘ओवरडोज’ कहने लगे. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर मजाक उड़ाया और बुरी बातें लिखीं.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
साशा ने बताया था कि उन्हें ढेर सारे हेट मैसेज आते थे. एक ट्रोल ने लिखा था- कौन से नाई से बाल कटवाती है, हम उसके पास कभी नहीं जाएंगे. हालांकि साशा ने इन ट्रोल्स को कभी दिल पर नहीं लिया. वो इसे मजाकिया अंदाज में लेती थीं. वहीं ब्रांड ने भी इसका मार्केटिंग के लिए पॉजीटिव इस्तेमाल किया.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
विज्ञापन के बाद साशा की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ी और उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. उन्होंने कंगना रनौत की कट्टी बट्टी से बॉलीवुड डेब्यू किया, हालांकि उनका रोल ज्यादा चर्चा में नहीं आया. इसके बाद वो तेलुगु फिल्म ऑपरेशन गोल्ड फिश में भी नजर आईं. साशा ने प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम में भी काम किया.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
अब साशा चेत्री OYO के नए कैंपेन का हिस्सा हैं. जिस तरह उन्होंने कभी लोगों को Airtel की तेज स्पीड पर भरोसा दिलाया था, अब वो OYO के होटल्स पर लोगों का भरोसा मजबूत करती नजर आ रही हैं. OYO ने अपने नए ऐड कैंपेन में साशा को फिर से उसी पुराने अंदाज में पेश किया है. इस बार वो लोगों से होटल्स को ‘टेस्ट और वेरिफाई’ करने की बात कहती दिख रही हैं.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
साशा का फिल्मी करियर भले ही टेक-ऑफ नहीं कर पाया लेकिन वो अपनी जिंदगी में ठीक-ठाक काम कर रही हैं. वो सोशल मीडिया पर अपनी सादगी भरी पर्सनल लाइफ की झलक देती रहती हैं.
(Photo: Instagram @sashachhetri)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू