Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-50 में आज (7 मई) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद शाम 7.30 बजे फेंकी जाएगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में शानदार रहा है. आरसीबी ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं. दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं और उसका प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल है. लखनऊ-बेंगलुरु मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 मैचों में जीत नसीब हुई. मौजूदा सीजन में दूसरी बार दोनों टीमें टकराई हैं. इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को दोनों के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 विकेट से बाजी मारी थी.
लखनऊ vs बेंगलुरु h2h
कुल आईपीएल मैच: 7
लखनऊ ने जीते: 2
बेंगलुरु ने जीते: 5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम डार.
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर/), एडेन मार्करम, अक्षर रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मोहसिन खान और प्रिंस यादव.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू