Delhi News : ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से एम्बुलेंस में लगी आग, मोटरसाइकिल जलकर राख – Times Now Navbharat

शहर
मोती बाग फ्लाईओवर में एम्बुलेंस में लगी आग
दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की एक कैट एम्बुलेंस में आग लग गई, जिससे अंदर रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम हुई इस घटना में एक मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। शाम करीब 7:20 बजे फ्लाईओवर के पास उसमें आग लग गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि एम्बुलेंस की कंडक्टर वाली सीट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चालक ने तुरंत वाहन रोक दिया, लेकिन आग तेजी से एम्बुलेंस में फैल गई और विस्फोट हो गया। अधिकारी ने बताया, “पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में भी आग लग गई और वह पूरी तरह जल गई। दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से और देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News