मुजफ्फरपुर| हिंदी साहित्य में रुचि के साथ तकनीकी कौशल से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग और नोबाफ्लिक्स कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हिंदी साहित्य में रोजगार की संभावना विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें छात्राओं को रोजगार के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या डॉ. मधु सिंह ने हिंदी विषय को रोजगारोन्मुखी व संभावनापरक विषय बताया। कंपनी के हायरिंग मैनेजर आयुष सांक्रित ने कार्यक्रम का संचालन किया। कंपनी की ओर से प्रशिक्षक रवि व नीरज ने छात्राओं को प्रशिक्षण के साथ रोजगार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संभाषण व विषय प्रवेश विभागाध्यक्ष डॉ. हेमा व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रियंका ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर राय, डॉ. अशोक निगम, डॉ. अभय, डॉ. निशात फातिमा, डॉ. कंचन, डॉ. धनंजय, डॉ. नीलेश, डॉ. शबीना, डॉ. पूजा शेखर सहित रक्षा, विभा, गीतांजलि, ममता उपस्थित थीं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.