कृपया धैर्य रखें।
Fairfax India की सहायक कंपनी FIH मॉरीशस IIFL Capital में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाई है। इस ₹5505 करोड़ की डील से FIH मॉरीशस की …और पढ़ें
भारतीय शेयर बाजार की दिग्गज कंपनी IIFL Capital Services में एक बड़ी डील होने जा रही है।
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार की दिग्गज कंपनी IIFL Capital Services में एक बड़ी डील होने जा रही है। Fairfax India की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी FIH Mauritius Investments ने IIFL Capital में 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक ओपन ऑफर की औपचारिक घोषणा की है। इस भारी-भरकम निवेश की खबर के बाद शेयर बाजार में इस स्टॉक (IIFL share price) को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है।
कंपनी के एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, FIH मॉरीशस ने पब्लिक शेयरधारकों से ₹350 प्रति शेयर के भाव पर अधिकतम 10 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदने (Fairfax India IIFL deal) की पेशकश की है, जो विस्तारित शेयर पूंजी का 26% है। अगर इस ओपन ऑफर को शेयरधारकों द्वारा पूरी तरह से स्वीकार कर लिया जाता है, तो इसकी कुल कीमत लगभग ₹3,505 करोड़ होगी।
इससे ठीक एक दिन पहले ही फेयरफैक्स इंडिया ने ₹2,000 करोड़ के तरजीही निवेश की घोषणा की थी। ऐसे में, इस नए ओपन ऑफर को मिलाकर IIFL Capital में फेयरफैक्स समूह का कुल निवेश ₹5,505 करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: बोनस और स्प्लिट एक साथ, 80 रुपए के शेयर वाली कंपनी का एलान; 2 के बदले मिलेंगे 11 शेयर
यह ओपन ऑफर 7 मई को हुए एक निवेश समझौते के बाद अनिवार्य रूप से ट्रिगर हुआ है। इस समझौते के तहत FIH मॉरीशस तरजीही इश्यू (primary infusion) के जरिए 5.71 करोड़ शेयर खरीदेगी। इसके अलावा, वह प्रमोटर्स निर्मल जैन (Nirmal Jain) और आर. वेंकटरमण से सेकंडरी पर्चेज के जरिए भी अतिरिक्त शेयर खरीद सकती है।
इस बड़े ट्रांजैक्शन से पहले FIH मॉरीशस (21.98%) और HWIC एशिया फंड (2.69%) के पास मिलाकर 24.67% हिस्सेदारी थी। इस नई डील का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दोनों की संयुक्त हिस्सेदारी बढ़कर कम से कम 51% हो जाए। अगर ओपन ऑफर को पूरा रेस्पॉन्स मिलता है, तो FIH मॉरीशस की कुल हिस्सेदारी 62.81% तक जा सकती है। अधिग्रहणकर्ता ने निवेशकों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि उनका IIFL Capital को शेयर बाजार से डीलिस्ट करने का कोई इरादा नहीं है। इस प्रक्रिया को लेकर 14 मई 2026 तक एक विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी होने की उम्मीद है।
1996 में IIFL ग्रुप की ब्रोकिंग आर्म के रूप में स्थापित यह कंपनी वर्तमान में वेल्थ मैनेजमेंट, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और कमोडिटी ब्रोकिंग जैसी कई सेवाएं देती है। शेयर बाजार में IIFL Capital का मौजूदा शेयर प्राइस ₹350 के आसपास चल रहा है और इसका कुल मार्केट कैप ₹10,949 करोड़ है। इस डील की खबर के बीच शेयरों में अच्छी हलचल है।
गुरुवार को इसके शेयर में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। पिछले 5 दिनों में शेयर ने 11.06% और एक महीने में 25.30% का शानदार रिटर्न दिया है। बीते एक साल में निवेशकों को इस स्टॉक से 54.77% का मजबूत मुनाफा हुआ है। हालांकि, शानदार तेजी के बावजूद, इस साल (YTD) की शुरुआत से अब तक इस शेयर में 7.83% की गिरावट भी देखने को मिली है।
Source:
BSE
“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।”
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)