लखीसराय में करंट लगने से युवक की मौत: खेत जाते समय तार की चपेट में आया, बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने… – Dainik Bhaskar

लखीसराय में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र स्थित राहटपुर गांव की है। मृतक की पहचान राहटपुर गांव निवासी रमेश सिंह के बेटे आलोक कुमार (28) के रूप में हुई है।
आलोक कुमार अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे के पास एक विद्युत प्रवाहित तार जमीन पर गिरा हुआ था। अंधेरे के कारण युवक अनजाने में इस तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया पहुंचाया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद आलोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।
बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा
इस घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ।
ग्रामीण रामविलास शर्मा ने बताया कि यह दियारा क्षेत्र है, जहां अक्सर बिजली के तार टूटकर गिर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी कई पशुओं और किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने जर्जर तारों को बदलने और बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News