इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के धुरंधर, 84% बाजार पर इन कंपनियों का है कब्जा – AajTak

Feedback
भारतीय सड़कों पर अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की संख्या बढ़ रही है. अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 61 फीसदी ईयर-ऑन-ईयर बढ़ी है. यानी पिछले साल अप्रैल में जहां कंपनियों ने 92,536 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा था. अब ये आंकड़ा 1,48,677 यूनिट्स तक पहुंच गया है. साफ है कि लोगों के बीच इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स की स्वीकार्यता बढ़ रही है. 
इस पूरी सेल में टॉप 10 ईवी टू-व्हीलर ब्रांड्स की हिस्सेदारी लगभग 94 फीसदी यानी 1,40,376 यूनिट्स की है. वहीं टॉप 5 ब्रांड्स की बात की जाए, तो उनकी हिस्सेदारी 84 फीसदी की है. इसका मतलब साफ है कि भारतीय बाजार में बिकने वाले ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स सिर्फ 5 ब्रांड के हैं. 
टीवीएस मोटर कंपनी इस लिस्ट में टॉप पर है. ब्रांड ने अप्रैल 2026 में 37,683 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल अप्रैल के मुकाबले कंपनी की सेल 88.64 फीसदी बढ़ी है. वहीं इस ब्रांड का मार्केट शेयर 25 फीसदी का है. ब्रांड के पोर्टफोलियो में iQube और Orbiter सबसे ज्यादा पॉपुलर नाम है.
यह भी पढ़ें: नहीं चाहिए पेट्रोल, मिलेगा धांसू माइलेज! Toyota ला रहा हाइड्रोजन स्कूटर 
वहीं बजाज ऑटो दूसरी पोजिशन पर काबिज हो गया है. कंपनी ने चेतक की 32,898 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की सेल 71.68 फीसदी बढ़ी है. अप्रैल 2025 में कंपनी ने 19,162 चेतक स्कूटर्स को बेचा था. कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी 22 फीसदी है. ये कंपनी का तीसरा सबसे ज्यादा सेल वाला महीना है. मार्च 2026 में कंपनी ने 46,272 स्कूटर बेचे थे. April Sale Electric 2W
एथर एनर्जी की शुरुआत स्लो जरूर हुई थी, लेकिन कंपनी धीरे-धीरे ग्रो कर रही है. अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ये तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है. कंपनी ने 27,034 यूनिट्स अप्रैल महीने में बेचे हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने 103 फीसदी की ग्रोथ हासिल की है. अब तक कंपनी ने 6 लाख से ज्यादा वाहनों को बेच लिया है. ब्रांड का मार्केट शेयर 18 फीसदी पहुंच गया है. 
यह भी पढ़ें: Ather की बड़ी तैयारी, ला रहा अपना सबसे सस्ता स्कूटर, शुरू हुई टेस्टिंग
हीरो मोटोकॉर्प की विडा की रफ्तार स्लो है, लेकिन कंपनी लगातार ग्रो कर रही है. विडा ने पिछले महीने 15,238 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 147.77 फीसदी की है. पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 6150 ईवी को बेचा था. वहीं मार्च 2026 में कंपनी ने 21,447 यूनिट्स इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बेची थीं. 
पांचवें नंबर पर ओला इलेक्ट्रिक बना हुआ है. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ कम हुई है. ब्रांड ने अप्रैल 2026 में 12,171 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को बेचा था. हालांकि, पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 19,824 यूनिट्स को बेचा था. मार्च 2026 में कंपनी ने 10,118 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे थे. 
इनके अलावा भारतीय बाजार में ग्रीव्स इलेक्ट्रिक, रिवर मोबिलिटी, बेगस ऑटो, सिंपल इलेक्ट्रिक और बाउंस इलेक्ट्रिक पॉपुलर है. ये टॉप 10 में शामिल अन्य 5 ब्रांड्स हैं. हालांकि, इसमें से किसी की भी सेल 10 हजार यूनिट तक नहीं है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News