कर्क राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। पहले मंगल के गोचर के बारे में बात करेंगे, फिर कर्क राशि के बारे में बात करेंगे, जिस पर यह गोचर हो रहा है। मंगल आपके पांचवे और दसवें घर पर शासन करते हैं,इस तरह ये आपके इंटेलीजेंस,क्रिएटिविटी, एजुकेशन, , लव रिलेशनशिप, में मंगल आपको लाभ देंगे, इसके अलावा करियर प्रोफेशनल लाइफ, रेपोटेशन और पिता से जुड़ी चीजों में भी मंगल आपके लिए लाभ लाएंगे। इस तरह मंगल का गोचर आपके लिए बहुत लाभ देने वाला है। कुल मिलाकर प्रोफेशनल लाइफ मंगल के कारण आपकी शानदार रहने वाली है। ये आपके लिए कुछ ही समय के लिए नहीं, बल्कि 11 मई से जून तक के लिए स्थिति बन रही है। इसलिए यहां पढ़ें
आप प्रोफेशनल लाइफ में इस समय में ऐसी ग्रोथ पाएंगे, जो आपने लाइफ में नहीं पाई होगी, क्योंकि मंगल इस समय अपनी मजबूत राशि में हैं। काम में आप सबसे आगे होंगे। सीनियर्स से लेकर मैनेजमेंट आपसे सलाह लेगा और आपको जिम्मेदारी देगा, इस समय क्या खास करना है, वो है ओवर कॉन्फिडेंस और आवेग में आकर फैसला ना लेना। इन दोनों बातों पर आप अच्छे से देखेंगे, तो आपके लिए अच्छे लाभ के योग बनेंगे।
लवलाइफ में भी आप मंगल आपके लिए अच्छे पल लेकर आएंगे। आरकी लगातार लोगों से मीटिंग्स, अपने पार्टनर से खास बातचीत आपको लाभ देगी। लेकिन पार्टनर के साथ आपकी कुछ प्रॉब्लम भी हो सकती हैं, अगर आपने ध्यान नहीं दिया तो ये बड़े विवाद में भी बदल सकती हैं। इस समय में आपको समझदारी से काम लेना है। कोई ऐसा काम नहीं करान है कि आपकी पर्सनल लाइफ दिक्कत वाली हो। स्टूडेंट्स के लिए इस गोचर से कोई खास लाभ नहीं मिलने वाला है।
हेल्थ के लिहाज से सोचें, तो आपको यह थोड़ा सही नहीं लगेगा, आपको काम के कारण तनाव फील होगा, थकान, बुखार हो सकता है, इसलिए हेल्थ पर सबसे पहले ध्यान दें। आपको परिवार के मैंबर्स को लेकर भी खास ध्यान देना है। पर्सनल कारणों से आप सही से समय नहीं दे पाएंगे, इससे आपका समय खराब हो सकता है।
राशिफल से जुड़ी हर खबर आपको मिलेगी यहां
शार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने ‘आज तक’ (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play