कृषि स्नातकों को एग्री जंक्शन की स्थापना पर मिलेगा बैंक ऋण, ब्याज में मिलेगी छूट – Hindustan Hindi News

उरई। संवाददाता जिले में बेरोजगार कृषि स्नातकों के लिए अच्छी खबर है। प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के अंतर्गत उनको वन स्टॉप एग्रीजंक्शन केंद्र की स्थापना के लिए बैंक से साढ़े तीन लाख का ऋण दिलाया जाएगा साथ ही ब्याज में भी छूट मिलेगी। इसको लेकर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।सरकार द्वारा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने तथा किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश के साथ-साथ कृषि प्रसार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित कृषि युवाओं के लिए प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लिए सात एवं शहरी क्षेत्र के लिए दो मिलाकर कुल नौ एग्रीजंक्शन केन्द्र की स्थापना का लक्ष्य जनपद को प्राप्त हुआ है।
एग्रीजंक्शन केन्द्र के द्वारा एक स्थान पर बीज, उर्वरक, कीटनाशी, लघु कृषि यंत्र की बिक्री एवं तकनीकी जानकारी कृषकों को उपलब्ध रहेगी। डीडी एसके उत्तम ने बताया कि एग्रीजक्शन केन्द्र की स्थापना के लिए ऐसे कृषि स्नातक जिनकी उम्र अधिकतम 40 वर्ष हो एवं अनुसूचित जाति जनजाति एवं महिलाओं को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। पात्र अभ्यर्थियों में जिनकी जन्मतिथि पहले है उन्हे वरीयता दी जायेगी। इच्छुक कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, स्नातक जो कृषि या उद्यान, पशुपालन, वानिकी, दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि अपना आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट पर 30 मई तक कर सकते हैं।योजनान्तर्गत बीज, कीटनाशक एवं उर्वरक बिक्री लाइसेंस मुफ्त प्रदान किए जाएंगे साथ ही चयनित लाभर्थियों को 13 दिवसीय प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा चयनित लाभार्थी द्वारा वन स्टाप शाप की स्थापना के लिए साढ़े तीन लाख बैंक ऋण पर तीन वर्ष तक अग्रिम ब्याज पर 7.5 प्रतिशत अनुदान की धनराशि अधिकतम बयालीस हजार की सीमा तक योजना से सीधे बैंक को भुगतान किया जाएगा जिसे लाभार्थी के ब्याज में समायोजित किया जायेगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News