Entertainment News LIVE: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म पोस्टर हुआ रिलीज, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के भीडू जैकी श्रॉफ की नई फिल्म The Great Grand Superhero का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा कि ‘फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादा जी’. फिल्म का पोस्टर देखने में बड़ा फंकी और कार्टून से भरा हुआ है, जिसको चीरकर जैकी श्रॉफ बाहर निकल रहे हैं. यह कोई कॉमेडी ड्रामा फिल्म हो सकती है.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.7% रही. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji ने 7वें दिन भी छापे करारे नोट, Bhooth Bangla का 21वें दिन भी दबदबा जारी; जानें कलेक्शन
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,923 रहे. फिल्म ने 21 दिनों में भारत में अब तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 234.93 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के भीडू जैकी श्रॉफ की नई फिल्म The Great Grand Superhero का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा कि ‘फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादा जी’. फिल्म का पोस्टर देखने में बड़ा फंकी और कार्टून से भरा हुआ है, जिसको चीरकर जैकी श्रॉफ बाहर निकल रहे हैं. यह कोई कॉमेडी ड्रामा फिल्म हो सकती है.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 14.7% रही. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार होने वाला है.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji ने 7वें दिन भी छापे करारे नोट, Bhooth Bangla का 21वें दिन भी दबदबा जारी; जानें कलेक्शन
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 10% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,923 रहे. फिल्म ने 21 दिनों में भारत में अब तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 234.93 करोड़ की कमाई कर ली है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है. लेकिन इसी बीच एक और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार हो गई है. यह फिल्म भी 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारेगा. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा की कई सारी फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. इन फिल्मों को दर्शक का भी भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, आज हम आपको बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ और साउथ सिनेमा के एक्टर मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर…
OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगती है. आपको भी ओटीटी पर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए एक शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसका हर सीजन सिर्फ 5 एपिसोड का है. इस सीरीज में एक छोटे परिवार की कहानी देखने को मिलती है. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 9.1 की जबरदस्त रेटिंग भी दी है. यह सीरीज पंचायत जैसी सीरीज को भी कड़ी टक्कर देता है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘राजा शिवाजी’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना ली है. यह फिल्म दर्शकों को भी काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने 8वें दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर…

अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं, जिसमें मिस्ट्री से लेकर थ्रिलर तक शामिल है. इन फिल्मों में आपको शानदार एक्शन के साथ जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी खूबसूरती ही उनकी राह का कांटा बन गई थी. अभिनेत्री ने बताया कि एक उन्हें एक ऑस्कर विनिंग फिल्म से इसलिए निकाल दिया गया था. क्योंकि वो उस किरदार के हिसाब से ज्यादा सुंदर थी. चलिए जानते हैं उस अभिनेत्री की बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

बॉलीवुड के ‘Mr. Perfectionist’ आमिर खान ने कपूर खानदान की बेटी रिद्धिमा कपूर की एक्टिंग को उनके एक्टर भाई रणबीर और मां नीतू कपूर से भी अच्छा बताया है. आमिर खान का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पढें पूरी खबर…

OTT पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं. आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए 3 नई रिलीज लेकर आए हैं, जिसे आप इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…

गुल्लक सीजन 5 का टीजर रिलीज हो चुका है. इसमें अब अन्नू मिश्रा के किरदार में वैभव राज गुप्ता की जगह अनंत वी जोशी नजर आ रहे हैं. लोग यह बदलाव देखकर अचंभे में हैं. आइए जानते हैं अनंत वी जोशी के बारे में, जिन्होंने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया. पढें पूरी खबर…

आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जिसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इन फिल्मों को देखकर आपको काफी डर लगने वाला है. दरअसल, इन फिल्मों के हर एक सीन को देखकर डर लगने वाला है. अगर आपको हॉरर फिल्में देख कर डर लगता है, तो आप इन फिल्मों को अकेले देखने की गलती न करें. पढ़िए पूरी खबर…
थलपति विजय इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी जीत दर्ज कर सबको हैरान कर दिया है. लेकिन अब इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ भी दोबारा चर्चा में आ गई है. विजय की जीत के बाद हर कोई अब यह उम्मीद लगा रहा है कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म जल्द ही रिलीज हो सकती है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
विद्या बालन अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने राजा शिवाजी’ के सेट का BTS वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शूटिंग के दौरान करने वाली गूफी हरकतें करते हुए नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYE2_Z2tGPJ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती और एक्टिंग के हर कोई दीवाने थे. साल 1996 में रिलीज हुई एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की पहली पसंद वो थी, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया. यब ‘No’ उन्हें बहुत भारी पड़ा और यह एक्ट्रेस सुपरस्टार बन गई. पढें पूरी खबर…

उर्फी जावेद ने हाल ही में Rainbow Dress डिजाइन किया, जिसमें नीचे का भाग अपने आप घूम-घूमकर रंग चेंज करता है. इस ड्रेस में उर्फी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. लोग उनकी कलाकारी की सरहाना कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYEtqD3ipNe/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

जहां 2026 में आई धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, वहीं कुछ फिल्में बड़े बजट की होने के बावजूद थिएटर पर अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं. आइए जानते हैं इस साल उन 6 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बारे में, जिन्हें बनाकर मेकर्स खुद कंगाल हो गए. पढें पूरी खबर…

कुछ फिल्में कम लागत में बनती जरूर हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत कहानी के दम पर अच्छी कमाई कर लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म सिर्फ 20 करोड़ में बनी, लेकिन 300 करोड़ की कमाई की. इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी. पढें पूरी खबर…

अगर आप भोजपुरी फिल्में देखना पसंद हैं, तो इस फिल्म को भूलकर भी ना छोड़े. इस कल्ट क्लासिक को बनाने में मात्र 30 लाख रुपए लगे थे. लेकिन इसने 36 करोड़ का अच्छा बिजनेस करके दिया. फिल्म के हीरो ने इंडस्ट्री में रिकॉर्ड तोड़ दिया था. पढें पूरी खबर…

बॉलीवुड के भीडू जैकी श्रॉफ की नई फिल्म The Great Grand Superhero का पोस्टर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इंस्टाग्राम पर पोस्टर रिलीज करते हुए जैकी श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा कि ‘फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादा जी’. फिल्म का पोस्टर देखने में बड़ा फंकी और कार्टून से भरा हुआ है, जिसको चीरकर जैकी श्रॉफ बाहर निकल रहे हैं. यह कोई कॉमेडी ड्रामा फिल्म हो सकती है.

https://www.instagram.com/p/DYERXTGEWDk/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं जो एक्टिंग छोड़कर मुख्यमंत्री बन तमिलनाडु की जनता का दिल जीत चुके हैं. इनमें एन. टी. रामाराव, जयललिता, एम. जी. रामचंद्र, जानकी रामचंद्रन और एम. करुणानिधि भी शामिल है. पढ़िए पूरी खबर

अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. वहीं प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस अनारकली सूट में नजर आईं और उन्होंने कुछ फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DYCc72NCE0Y/?img_index=3

तृषा कृष्णन ने विजय थलपति संग रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो मेरी सेफ प्लेस हैं. सोशल मीडिया पर तृषा का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. दोनों का रिश्ता भी काफी वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर

सोशल मीडिया पर हाल ही में शक्ति कपूर की मौत की खबरें तेजी से वायरल हुईं. इन खबरों पर अब शक्ति कपूर ने चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने कहा कि मैं स्वस्थ और खुश हूं. मेरी मौत की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं.

https://www.instagram.com/reel/DYCdbCFpS6k/

फिल्म इंडस्ट्री की एक फिल्म ऐसी है जो दुनिया की सबसे फ्लॉप फिल्म है. इस फिल्म का नाम ‘डेजर्ट वॉरियर’ है. 1400 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म होने के बाद भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 6.65 करोड़ की कमाई की. पढ़िए पूरी खबर

Met Gala 2026 में करण जौहर ने इस बार अपने लुक से तहलका मचा दिया. वहीं अब करण जौहर के लुक पर ट्विंकल खन्ना ने मजेदार कमेंट किया है. उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘वाह! अब इसे पहनकर मेरे पास आओ और मैं तुम्हें अपनी दीवार पर टांग दूंगी, तुम कला के एक नमूने हो.’

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में डार्क कॉमेडी फिल्म ‘भरतनाट्यम 2 मोहिनीअट्टम’ रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दिया था, वहीं अब ये नेटफ्लिक्स पर भी छाई हुई है. पढ़िए पूरी खबर

सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से मनाली जाएंगे. वहीं खबरों के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा भी लीड रोल में नजर आएंगी. पढ़िए पूरी खबर

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. 21वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 21 दिनों में भारत में अब तक 150 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 234.93 करोड़ की कमाई कर ली है.
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. वहीं भारत में फिल्म ने अब तक 52.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 62.42 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही ये आंकड़ा 100 करोड़ पार होने वाला है.

सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान पुलिस बनकर छा गए. वहीं शाहरुख खान ने इसका ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ-साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और सौरभ द्विवेदी भी लीड रोल में हैं. वहीं बता दें सैफ अली खान की ये फिल्म 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DYCURWlo0ah/

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News