Feedback
टेलीविजन-भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ 45 की उम्र में सेरोगेसी से मां बनने वाली हैं. सेरोगेसी से पहले उन्होंने 7-8 बार IVF से कंसीव करने की कोशिश की, लेकिन सक्सेसफुल नहीं हुईं. थक हारकर उन्हें सेरोगेसी का सहारा लेना पड़ा. कुछ दिन पहले उन्होंने सेरोगेसी से मां बनने की गुड न्यूज दी. कई लोग उनकी खुशी में खुश हुए, तो कई उन्हें ट्रोल करने लगे.
कई यूट्यूब वीडियो में ये भी कहा गया कि उन्हें बेटी हुई है. संभावना का बच्चा घर आ चुका है और वो झूठ बोल रही हैं. अब एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर नफरत करने वालों की क्लास लगाई है.
अपने व्लॉग में संभावना ने कहा कि जितने भी चैनल इस तरह की बातें कर रहे हैं कि बेबी हो चुका है और हमने छिपा कर रखा है. पता नहीं ये लोग क्या बकवास कर रहे हैं. मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि अपने व्यूज के लिए झूठी कहानियां मत बोलो.
वो कहती हैं कि जो सच है वो बोलो और मैं आप लोगों को सच बताने के लिए बैठी हूं. पहली बात मुझे अब आप लोगों से कुछ छिपाना नहीं है. जब तक मुझे नहीं बताना था. नहीं बताया. अब मैं यहां हूं आप लोगों को सब बताने के लिए. ये जो झूठी-झूठी कहानियां लेकर आ रहे हैं कि बेबी तो हो चुका है. लड़की हुई है. इनको पहले से पता था. इनको वो पता था. क्या पता लड़का हो जाए. ये जो चैनल वाले गॉसिप कर रहे हैं, तब क्या बोलेंगे.
एक्ट्रेस ने कहा कि बदतमीजी की एक लिमिट होती है. बच्चा हो चुका है. बेबी गर्ल थी. अब आ चुकी है. बेबी घर पर ही है. बदतमीजी की हद होती है. मैं आप लोगो से कुछ नहीं छिपाने वाली हूं. मैं एक एक करके डिटेल शेयर करूंगी. मेरी तरह की कितनी महिलाएं होंगी, जो आईवीएफ ट्रॉय कर रही होंगी. उन्हें लग रहा होगा कि क्या ये एक ऑप्शन है.
अगर आप लोगों को लगता है कि मैं आप लोगों की मदद कर सकती हूं. तो आप लोग मेरे वीडियो पर कमेंट कर दो. मैं आपकी मदद करूंगी. सेरोगेसी के लिए क्या करना होता है. क्या मुश्किल आ सकती है. क्योंकि हर कोई सेरोगेसी नहीं करा सकता है. मैं छोटी से छोटी डिटेल शेयर करूंगी. क्योंकि आप सब हमारी खुशी का हिस्सा हैं.
कई लोगों को ये भी नहीं पता कि सेरोगेसी क्या होती है. कुछ लोगों को लग रहा कि प्रेग्नेंट हूं, लेकिन पेट नहीं दिख रहा है. बच्चा कैसे होगा. जिन्हें नहीं पता है उन्हें मैं बताऊंगी. क्या तुम लोग दो कौड़ी की बात कर रहे हो. कई लोग मुझे वीडियो भेजते हैं, तो दुख होता है कि क्या यार 2 हजार वीडियो के लिए झूठ बोल रहे हो.
हम लोग बहुत मुश्किल से गुजरे हैं. अभी तो हमारे यहां खुशियां आई हैं. थोड़ा हमें एंजॉय करने दो. मैं हेटर्स से इतना कहूंगी कि अगर कोई मुश्किलों से जूझा है तो परेशान मत करो. वरना मेरी बद्दुआ लग सकती है. संभावना ने कहा कि भगवान ने मेरी मदद की है. मैं उन महिलाओं की मदद करूंगी, जो इस तकलीफ से गुजर रही हैं.
All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू