Aries Horoscope Today 11 May 2026 Aaj Ka Mesh Rashifal, मेष राशिफल 11 मई: आज के दिन कोई अधूरा काम या पुरानी बात आपके दिमाग को उलझा सकती है। यह कोई पेंडिंग टास्क, पुराना मैसेज या कोई ऐसा मामला हो सकता है, जिसे आपने बिजी होने के कारण टाल दिया था। आज के दिन का माहौल थोड़ा स्लो रहेगा। इसलिए जबरदस्ती भागदौड़ करने के बजाय खुद को थोड़ा शांत समय देना ज्यादा कारगर साबित होगा। अगर आप थके हुए हैं, तो कोई भी जवाब देने या फैसला लेने से पहले थोड़ा ब्रेक लें। आज की खामोशी को अपनी कमजोरी न समझें। यह खामोशी आपको वह सब सुनने में मदद करेगी, जो शोर-शराबे में छिप गया था। दिन को नॉर्मल रखें। किसी एक पर्सनल टास्क को निपटाएं। अच्छी नींद लें या ऐसे माहौल से दूर रहें, जो आपके मूड को खराब कर रहा हो।
अगर आप शांत रहना चाहते हैं, तो पार्टनर को इसकी वजह क्लियर बता दें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो उन्हें अंदाजा लगाने पर मजबूर न करें कि आप खिंचे-खिंचे से क्यों हैं। बस इतना कह दें कि आप थके हुए हैं या आपको थोड़े समय की जरूरत है। इससे कोई बड़ी गलतफहमी नहीं होगी। सिंगल जातकों को आज किसी पुराने दोस्त या एक्स की याद आ सकती है। सिर्फ इसलिए पास्ट में न जाएं क्योंकि वह रास्ता आसान लगता है। गौर करें कि वह इंसान आपको सुकून देता है या सिर्फ आपके दिमाग को उलझाए रखता है। मैसेज भेजें, पर जब तक जज्बात पूरी तरह स्टेबल न हो जाएं, कोई बड़ा वादा न करें।
आज काम को बिना किसी दबाव के निपटाना बेहतर रहेगा। एम्प्लॉइज को कोई पुराना प्रोजेक्ट पूरा करने, फाइल एडिट करने या चीजों को ऑर्गनाइज करने पर ध्यान देना चाहिए। अभी लाइमलाइट में आने के बजाय अपने काम को फिनिशिंग टच देने का समय है। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने अकाउंट्स, पुराने ड्राफ्ट्स या किसी रुके हुए जवाब पर गौर करना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन रिवीजन और नोट्स बनाने के लिए अच्छा है। अगर कोई काम बोझ लग रहा है, तो उसके सबसे छोटे हिस्से से शुरुआत करें।
नजरअंदाज किए गए खर्चों पर एक नजर डालें। कोई सबस्क्रिप्शन, छोटा ऑनलाइन पेमेंट या परिवार से जुड़ा कोई खर्चा सामने आ सकता है। गिल्ट में न रहें, बस यह देख लें कि बजट कहां जा रहा है। मूड ठीक करने के लिए अपनी सेविंग्स खर्च न करें। इन्वेस्टमेंट्स के लिए सब्र रखें और अगर मन भटक रहा हो, तो आज ट्रेडिंग से बचें। बजट में से किसी एक फालतू खर्च को हटा देने से शाम तक आप खुद को काफी हल्का महसूस करेंगे।
आज नींद की कमी, पैरों में दर्द, सिर भारी होना या इमोशनल थकान महसूस हो सकती है। अगर आपका शरीर धीमी स्पीड की मांग कर रहा है, तो इसे अपनी हार न समझें। शरीर को शांति की जरूरत है। भरपूर पानी का सेवन करें, सादा खाना खाएं और सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। म्यूजिक या मेडिटेशन से मन को शांत करें। अगर प्रेशर महसूस हो, तो आज के कामों की लिस्ट में से एक काम कम कर दें। आराम को अपना हक समझें, बोझ नहीं।
इशिता कोटिया
(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)
ईमेल: healingwithishita@gmail.com
इशिता कोटिया को ज्योतिष और टैरो प्लेटफॉर्म पर IshK Aura के नाम से जाना जाता है। वो एक मनोवैज्ञानिक, ज्योतिषी और होलिस्टिक लाइफ स्ट्रैटेजिस्ट हैं। वे मनोविज्ञान की समझ को ज्योतिष और इंट्यूटिव साइंसेस के साथ जोड़कर लोगों को मार्गदर्शन देती हैं और उनकी जिंदगी को आसान बनाती हैं।
इशिता ने क्लिनिकल साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और इमोशनल ट्रॉमा, रिश्तों की समस्याओं और व्यवहार से जुड़े पैटर्न को समझने में विशेषज्ञता रखती हैं। उनकी खास बात ये है कि वे वैज्ञानिक मनोविज्ञान और पारंपरिक ज्योतिष को मिलाकर ऐसी सलाह देती हैं जो समझने में आसान होते हैं और लोग उन्हें आसानी से अपना भी सकते हैं।
इशिता को टैरो, ज्योतिष, ऑकल्ट साइंसेस, रेकी और अन्य इंट्यूटिव हीलिंग तरीकों में 10 साल से अधिक का अनुभव है। वो सर्टिफाइड लाइफ कोच और मास्टर स्पिरिचुअल लाइफ कोच भी हैं। साथ ही वे प्राणिक हीलिंग और रेकी की प्रैक्टिशनर हैं। उन्होंने बॉडी लैंग्वेज एनालिसिस (लेवल 1 और 2) में भी सर्टिफिकेशन किया है, जिसमें उनका फोकस क्रिमिनोलॉजी पर रहा है। ऐसे में वह जिंदगी के हर पहलु को ध्यान में रखते हुए लोगों को सलाह देती हैं।
इशिता लगातार हेल्थ एस्ट्रोलॉजी और प्रेडिक्टिव एस्ट्रोलॉजी का अध्ययन करती रहती हैं ताकि लोगों को बेहतर और गहराई से गाइडेंस दे सकें। उनका एकमात्उर द्देश्य लोगों को समझ और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने में मदद करना है ताकि लोगों की जिंदगी स्मूदली चलती रहें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play