Feedback
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. जहां कार के पेड़ से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
जिसके मुताबिक घटना रविवार तड़के कोखराज थाना क्षेत्र में हुई. कोखराज थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने बताया कि धीरज कुशवाहा (31) शनिवार को मनीष (26) और संजय (25) के साथ अपनी कार से वाराणसी गए थे. वाराणसी से घर लौटते समय कोखराज थाने के पास कार का नियंत्रण खो गया और रविवार तड़के सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.
यह भी पढ़ें: कौशांबी: गंगा नदी में एक ही परिवार के चार लोग डूबे, एक को बचाया दूसरे की मौत, पिता-पुत्र की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और मनीष को मृत घोषित कर दिया. जबकि संजय का इलाज चल रहा है. वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
इटावा में ट्रेन से टकराने से गई शख्स की जान
घने कोहरे के बीच इटावा-आगरा रेल लाइन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) यशवंत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सारंग पुरा गांव निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है. राजकुमार शनिवार रात अपने गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी घने कोहरे के बीच ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गई.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू