Feedback
वर्क लाइफ बैलेंस यानी काम और निजी जिंदगी के बीच सही तालमेल. भारत में अक्सर लोग लंबे ऑफिस घंटे, तनाव और निजी जीवन के लिए कम समय मिलने की शिकायत करते हैं. सोशल मीडिया पर कई बार भारतीय वर्क कल्चर की तुलना यूरोप और दूसरे देशों के ऑफिस माहौल से की जाती है. अब ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.
संकेथ बनिक यानी संकेथ बनिक नाम के एक भारतीय युवक ने स्वीडन के कॉर्पोरेट ऑफिस का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने यूरोप के ऑफिस कल्चर की झलक दिखाई, जिसे देखकर कई लोग कह रहे हैं कि “ये ऑफिस कम, रिलैक्सेशन जोन ज्यादा लग रहा है.”
संकेथ बनिक बताते हैं कि वह हाल ही में स्वीडन आए हैं और एक पर्यावरण सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्होंने ऑफिस के अंदर की कई ऐसी सुविधाएं दिखाईं, जो आम भारतीय ऑफिसों से काफी अलग नजर आईं. वीडियो में बीन्स बैग, स्टाइलिश कुर्सियां, ओपन सीटिंग एरिया, सीढ़ियों पर बैठकर काम करने की जगह, गेम्स, मसाज चेयर और फ्री स्नैक्स जैसी चीजें दिखाई गईं.
देखें वायरल वीडियो
A post shared by S A N K E T H B A N I K (@sankethbanik)
संकेथ कहते हैं कि यहां ऑफिस का माहौल ऐसा है कि आपको महसूस ही नहीं होगा कि आप ऑफिस में हैं. उन्होंने बताया कि यूरोपियन ऑफिसों में पारंपरिक क्यूबिकल सिस्टम कम देखने को मिलता है और पूरा सेटअप कर्मचारियों को आरामदायक महसूस कराने के हिसाब से डिजाइन किया जाता है.
वीडियो में उन्होंने यह भी दिखाया कि कर्मचारियों के लिए रोज शाम को फ्री स्नैक्स और अनलिमिटेड कैंडीज उपलब्ध रहती हैं. वहीं ज्यादा तनाव होने पर मसाज चेयर और गेम्स की सुविधा भी दी जाती है. उनका कहना है कि यूरोप में वर्क लाइफ बैलेंस सच में सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि ऑफिस कल्चर का हिस्सा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग भारतीय ऑफिस कल्चर की तुलना यूरोप से करने लगे. एक यूजर ने लिखा कि वर्क लाइफ बैलेंस कोई लग्जरी नहीं होनी चाहिए. वहीं दूसरे ने कहा कि यूरोप सच में कर्मचारियों के आराम और सुविधा को समझता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू