जेकेके में प्रदर्शित हुई एक लाख से ज्यादा पुस्तकें: हिन्दी साहित्य से लेकर इंटरनेशनल बेस्टसेलर्स कर रही आकर… – Dainik Bhaskar

जवाहर कला केन्द्र में आयोजित जयपुर बुक फेस्टिवल इन दिनों साहित्य प्रेमियों के लिए पसंद की जगह बना हुआ है। कला, साहित्य और ज्ञान के इस संगम में दुनियाभर के चर्चित लेखकों और भारतीय साहित्यकारों की एक लाख से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया
बुक फेस्टिवल में हिंदी साहित्य के लिए अलग से विशेष सेक्शन तैयार किया गया है, जहां प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, धर्मवीर भारती, निर्मल वर्मा और गुलजार जैसे दिग्गज साहित्यकारों की चर्चित पुस्तकों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है।
पिछले कुछ वर्षों में हिंदी पुस्तकों की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आयोजकों ने हिंदी राइटर्स के विस्तृत कलेक्शन को शामिल किया है। युवा पाठकों के बीच चेतन भगत, सुधा मूर्ति अमीश त्रिपाठी, दुर्जोय दत्ता और रविंदर सिंह की किताबों की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।
फेस्टिवल में भारतीय साहित्य के साथ-साथ दुनियाभर के प्रसिद्ध लेखकों की चर्चित और बेस्टसेलर पुस्तकों का भी बड़ा संग्रह मौजूद है।
यहां पाउलो कोएल्हो की द अल्केमिस्ट, रॉबिन शर्मा की द मॉन्क हू सोल्ड हिज फेरारी, जेम्स क्लियर की एटॉमिक हैबिट्स, नेपोलियन हिल की थिंक एंड ग्रो रिच, जॉर्ज ऑरवेल की 1984, जे.के. रोलिंग की हैरी पॉटर सीरीज और डेल कार्नेगी की हाउ टू विन फ्रेंड्स एंड इन्फ्लुएंस पीपल जैसी कई सालों से बेस्टसेलर बनी हुई किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं।
आयोजक अशोक कुमार ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए भी विशेष रूप से क्रिएटिव, लर्निंग और इंस्पिरेशनल किताबों का सेक्शन तैयार किया गया है, क्योंकि जल्द ही समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं। बच्चों के लिए माइंड डेवलपमेंट, साइंस एक्टिविटी, पौराणिक कथाएं, स्टोरी बुक्स, आर्ट एंड क्राफ्ट और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़ी किताबें बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। अभिभावक भी बच्चों को मोबाइल और स्क्रीन टाइम से दूर रखने के लिए इन पुस्तकों में विशेष रुचि दिखा रहे हैं।
फेस्टिवल में केवल किताबें ही नहीं, बल्कि साहित्यिक संवाद, रीडिंग कल्चर और नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने की कोशिश भी देखने को मिल रही है।
युवाओं के लिए करियर, स्टार्टअप, सेल्फ हेल्प, बिजनेस, फाइनेंस और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से जुड़ी एक्सक्लूसिव किताबों का अलग सेक्शन बनाया गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी बड़ी संख्या में शैक्षणिक और संदर्भ पुस्तकें उपलब्ध हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News