कृपया धैर्य रखें।
डुकाटी ने भारत में नई मोटरसाइकिल के तौर पर Ducati Panigale V4 Lamborghini को ऑफर कर दिया है। इस मोटरसाकिल में किस तरह की खासियत को दिया गया है। आइए जा …और पढ़ें
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मोटरसाइकिल निर्माता डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में कई मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से Ducati Panigale V4 Lamborghini को भारत में ऑफर किया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे ऑफर किया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
डुकाटी की ओर से भारतीय बाजार में पेनिगेल वी4 लैम्बॉर्गिनी को ऑफर किया गया है। खास बात यह है कि यह मोटरसाइकिल लैम्बॉर्गिनी की रेवुएल्यूटो से प्रेरित होकर बनाई गई है।
डुकाटी की ओर से इस मोटरसाइकिल की सिर्फ एक यूनिट को ही भारत में ऑफर किया गया है। जबकि दुनिया में सिर्फ 630 यूनिट्स की ही बिक्री की जा रही है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 1103 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 216 बीएचपी की पावर और 121 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
डुकाटी पेनिगेल वी4 लैम्बॉर्गिनी मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें वर्डे स्कैंडल-नीरो नॉटिक्स- ग्रिगियो टेलेस्टो रंग के साथ कार्बन फाइबर के बॉडी पैनल, अक्रापोविक टाइटेनियम एग्जॉस्ट, एल्यूमिनियम फुटरेस्ट, ब्रेक और क्लच के साथ काउंटरवेट जैसे फीचर्स को दिया गया है। इस मोटरसाइकिल का वजन सामान्य पेनिगेल वी4 के मुकाबले दो किलोग्राम तक कम रखा गया है। साथ ही इसकी सीट को भी लैम्बॉर्गिनी से प्रेरित होकर बनाया गया है। मोटरसाइकिलप पर दुनिया में ऑफर की गई 630 यूनिट्स में एक की जानकारी देने के लिए नंबर भी दिया गया है।
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल को 1.25 करोड़ रुपये की कीमत पर ऑफर किया गया है।
यह भी पढ़ें- TVS N Torq 150 Mileage Test: एक लीटर में कितनी दूरी तय करता है स्कूटर, क्या है बेहतर विकल्प