6 टीमें, 34 मैच… IPL 2026 के बीच हुआ इस टी20 लीग के 5वें सीजन का ऐलान, KKR और MI फ्रेंचाइजी भी होंगी हिस्सा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
ILT20 League: भारत में इन दिनों आईपीएल के 19वें सीजन की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच इंटरनेशनल लीग टी20 के 5वें सीजन का ऐलान भी हो गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. पिछले सीजन ये टूर्नामेंट दिसंबर जनवरी के महीने में खेला गया था लेकिन इस बार ब्रॉडकास्ट व्यूअरशिप को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट को थोड़ा जल्दी करवाने का फैसला किया गया है. टूर्नामेंट में 6 टीमों के बीच 34 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में किया जाएगा. इंटरनेशनल लीग टी20 में एक टीम MI फ्रेंचाइजी तो वहीं एक टीम नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की भी है.
इस टूर्नामेंट के चौथे सीजन का फाइनल मुकाबला 4 जनवरी को खेला गया था. सैम करन की कप्तानी में डेजर्ट वाइपर्स की टीम ने खिताब पर कब्जा किया था. इस बार भी टीम उनकी कप्तानी में ही उतर सकती है. टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया था. फाइनल के मैच में एमआई एमिरेट्स की टीम को वाइपर्स के हाथों 46 रनों से हार का सामना किया था. 
ILT20 के सीईओ डेविड व्हाइट ने इसको लेकर कहा, पिछले 4 सीजन में लीग की ग्रोथ देखते हुए हर कोई बहुत खुश है. प्रशंसकों की बढ़ती भागीदारी, प्रसारण संख्या और उच्च-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति के चलते लीग अच्छा कर रही है. इसी के साथ लीग इस बार आगे बढ़ते हुए सऊदी अरब क्रिकेट महासंघ और कुवैत क्रिकेट के साथ साझेदारी के माध्यम से इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाने की भी कोशिश कर रही है.
ILT20 के लीग के चौथे सीजन की तरह ही इस सीजन भी टूर्नामेंट में कई बड़े नाम खेलते हुए नजर आएंगे. आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, मोइन अली और सुनील नरेन जैसे बड़े क्रिकेटर इस लीग की शोभा बढ़ा चुके हैं. इस साल टूर्नामेंट में कुछ और बड़े नाम भी जुड़े हुए नजर आ सकते हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News