पटोरी न्यायालय भवन निर्माण को लेकर विवाद: मुख्यालय परिसर में बनाने की मांग, SDM को ज्ञापन सौंपा – Dainik Bhaskar

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित भगत सिंह स्मारक पर सोमवार को विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने पटोरी न्यायालय भवन को अनुमंडल मुख्यालय परिसर स्थित कृषि फार्म की भूमि पर बनाने की मांग की। उन्होंने मालपुर गांव में प्रस्तावित निर्माण को रद्द करने की भी मांग की।
धरना में शामिल वक्ताओं ने बताया कि न्यायालय मुख्यालय से लगभग 6 किलोमीटर दूर मालपुर में भवन बनने से आम लोगों, विशेषकर गरीब, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानी होगी। उन्होंने तर्क दिया कि मुख्यालय परिसर में न्यायालय बनने से प्रशासनिक समन्वय बेहतर होगा और आम जनता को अधिक सुविधा मिलेगी।
इस धरना-प्रदर्शन में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
सभा की अध्यक्षता प्रो. डॉ. भूपेंद्र प्रसाद यादव ने की, जबकि संचालन अविनाश कुमार ने किया। पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानिन, प्रमुख सुरेश राय, मनोज प्रसाद सुनील और प्रियंका सुमन सहित कई प्रमुख लोगों ने भी सभा को संबोधित किया।
सोमवार शाम करीब 5 बजे तक चले इस प्रदर्शन के अंत में संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मालपुर में न्यायालय भवन के निर्माण के प्रस्ताव को तत्काल रद्द करने की मांग दोहराई।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News