By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल हुए. पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचें, जहां उन्होंने पूजा की. सोमनाथ के बाद पीएम मोदी वड़ोदरा गए. वहां शाम करीब 6 बजे सरदारधाम छात्रावास का उद्घाटन किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी सरकार की पहली प्रशासनिक बैठक की. तमिलनाडु के नवनियुक्त सीएम विजय ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के विकास कार्यों और प्रशासनिक एजेंडे पर चर्चा की. टीसीएस धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को पुलिस रिमांड पर भेजा. दिल्ली आबकारी नीति मामले में एमिकस क्यूरी (न्याय मित्र) की नियुक्ति को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में कोई फैसला नहीं आ सका. क्योंकि न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में आज कार्यवाही नहीं हो सकी.
आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और इसके पॉलिटिकल विंग ने 7 मई से 10 मई तक पाकिस्तान में ऑपरेशन बनयान मरसूस की बरसी पर रैली निकाली थी. इसी रैली में मीर शकर खान रईसानी भी शामिल हुआ था अब इसके संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है.
महिला कोच से उत्पीड़न मामले में फंसे हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है. चंडीगढ़ पुलिस द्वारा मामले में आईपीसी की धारा 376 और 511 जोड़ने की मांग को अदालत ने खारिज कर दिया है.
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि हमारे युवाओं को अपनी डिग्री पूरी करने के बाद, सिर्फ अनुभव की कमी के कारण दिशाहीन नहीं छोड़ना चाहिए. हमारे गुजरात के युवाओं में उद्यमशीलता की एक स्वाभाविक भावना है. आज, ‘स्टार्टअप इंडिया’ मिशन इन युवाओं के सपनों को हकीकत में बदल रहा है.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय मुख्य निर्वाचन अधिकारी रहे मनोज अग्रवाल अब मुख्य सचिव बन गए हैं. अब मनोज अग्रवाल पश्चिम बंगाल सरकार के नए मुख्य सचिव होंगे.
मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों से कहा कि शांत रहें और घबराने की जरूरत नहीं है. मिडिल ईस्ट तनाव और इसके भारत पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर बनी इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप (IGoM) ने समीक्षा बैठक में अपनी राय रखी है. इस दौरान उन्होंने सरकारी अफसरों को ईवी वाहनों का उपयोग करने को कहा.
बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार के बाद ये फैसला लिया है. सीएमओ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, मंत्री दिलीप घोष को पंचायत और पशु संसाधन विकास का मंत्रालय सौंपा गया है. अग्निमित्रा पॉल को महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय, अशोक कीर्तनिया को खाद्य आपूर्ति विभाग, मंत्री सुधीराम टूडू को पिछड़ा वर्ग कल्याण और निशित प्रमाणिक को उत्तर बंगाल विकास और युवा एवं खेल कल्याण विभाग सौंपा गया है.
अकासा एयरलाइन्स ने कहा है कि वो 16 जून से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करेगा. एयरलाइन शुरुआत में रोज़ाना सीधी उड़ानें शुरू करेगी, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बेंगलुरु और नवी मुंबई से जोड़ेगी.
तेलंगाना सरकार की मुफ्त भूमि आवंटन को रद्द करने को चुनौती देने वाली IAMC की पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
पीएम मोदी की अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने कान फिल्म फेस्टिवल जाने का कार्यकर्म रद्द कर दिया है. अब डेलिगेशन कान फिल्म फेस्टिवल नहीं जाएगा.
निदा खान को नाशिक रोड अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब उसका ठिकाना नाशिक रोड मध्यवर्ती कारागार होगा. टीसीएस कंपनी में कथित यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में आरोपी निदा खान को आज नाशिक रोड कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.
पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है. 26 मई को वोटिंग होगी, जबकि 29 मई को नतीजे आएंगे. नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी. 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, बारासात की अदालत ने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने 14 दिन की रिमांड की मांगी थी, लेकिन अदालत ने 13 दिन की मंजूरी दी है.
जम्मू-कश्मीर में रैपिडो (Rapido) बाइक टैक्सी सेवा को परिवहन विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त विशेष पाल महाजन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी बिना वैध लाइसेंस के केंद्र शासित प्रदेश में ‘अवैध रूप से’ संचालित हो रही थी.
एमपी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से लाए गए दो चीतों को पृथकवास (क्वारंटीन) अवधि पूरी होने के बाद खुले जंगल में छोड़ा है.
गुवाहाटी पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, “अभी दो दिन पहले ही, हमने बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था, और फिर 12 तारीख को, हम यहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. पूरा देश सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ है.”
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “वैश्विक संकट के समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश नहीं दिया है बल्कि अपील की है. इसलिए मैं पहले भी कहता था कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता लेकिन देशभक्ति पर संदेह होने लगता है कि ये भारत की ओर से बोलते हैं या भारत के दुश्मनों की ओर से बोलते हैं समझ नहीं आता. ऐसी भाषा देश नहीं स्वीकार करेगा.”
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को गुजरात में बंदरगाह विस्तार परियोजना के लिए पर्यावरण संबंधी मंजूरी को बरकरार रखने वाले राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया. हालांकि याचिकाकर्ता को विशिष्ट पर्यावरणीय चिंताओं को उठाते हुए एनजीटी के समक्ष एक नया आवेदन दायर करने की स्वतंत्रता दी गई.
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची दिल्ली में होने वाले BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आएंगे.
पहली कैबिनेट में बंगाल के सीएम शुभेंदु ने लिए 6 बड़े फैसले लिए. इनमें बॉर्डर फेंसिंग के लिए जमीन और केंद्रीय योजनाओं को लागू करने जैसे फैसले शामिल हैं.
गुजरात के गिर सोमनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं, जो स्वयं काल स्वरुप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 साल मना रहे हैं. ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है. आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं. जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है. ये सब भगवान सदाशिव की ही लीला है.”
पश्चिम एशिया संकट पर सरकार अलर्ट मोड पर है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज दिल्ली उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में खाड़ी में लगातार बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने रणनीतिक और आर्थिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं. राजनाथ ने सोमवार को पश्चिम एशिया की स्थिति पर गठित Informal Empowered Group of Ministers (IGoM) की बैठक की अध्यक्षता की.
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके निजी सचिव संजीव लाल को जमानत दे दी है. कथित टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है. सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के बदले कमीशन लेने के आरोपों से यह मामला जुड़ा है.
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार से डेटा सिस्टम की शुरुआत की है. यह एक नई पहल है जिसका मकसद देश भर की अदालतों में न्यायिक डेटा तक एकीकृत पहुंच के माध्यम से कोर्ट के केस प्रबंधन ढांचे को मजबूत करना है.
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने सोने की खरीददारी संबंधित मुद्दे पर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. साथ ही ज्वैलरी कारोबारी CTI के नेतृत्व में पीएम मोदी से मुलाकात भी करना चाहते हैं. इस दौरान पीएम मोदी को सोने और ज्वेलरी संबंधित पूरा ब्यौरा पेश करना चाहते हैं.
गुजरात के गिर सोमनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए. सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है.
असम में कल मंगलवार को मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा सरमा शपथ लेंगे. असम के मुख्य सचिव ने बताया कि यह शपथ ग्रहण समारोह खानापारा में वेटेनरी कॉलेज फील्ड में कल सुबह 11.40 बजे होगा.
रुपये में आज शुरुआती दौर में ही भारी गिरावट देखी गई. शुरुआती दौर में रुपये एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 139 पैसे की गिरावट आई.
चेन्नई में AIADMK के महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी तमिलनाडु विधानसभा सत्र के लिए राज्य विधानसभा पहुंच गए हैं. नव-निर्वाचित सदस्य आज शपथ लेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में कहा, “काश एक मुलाकात से हमें राज्य का दर्जा मिल जाता. यह सिलसिला चल रहा है, राज्य के दर्जे की मांग मैं हर मुलाकात में करता हूं लेकिन उसके साथ-साथ और भी चीजें हैं जिन पर गृह मंत्री से बात करनी है.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज साढ़े 10 बजे IGoM समूह की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे. मिडिल ईस्ट क्राइसिस पर सभी संबंधित मंत्रालयों के सचिव मंत्रियों को जानकारी देंगे. हालात पर समीक्षा की जाएगी.
पश्चिम बंगाल में चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मामले में UP से 3 शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले, 6 मई की रात को मध्यमग्राम की सड़कों पर उनके करीबी सहयोगी चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब कल रात 3 शार्प शूटर्स को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद, उन्हें कोलकाता लाया गया. गिरफ्तार लोगों से भवानी भवन में पूरी रात पूछताछ की गई. गिरफ्तार लोगों को आज बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा.
नेपाल में काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टर्किश एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई. पुलिस का कहना है कि आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एयरपोर्ट सुरक्षा के SP राजकुमार सिलावल ने ANI को फोन पर बताया, “टर्किश एयरलाइंस की फ़्लाइट TK 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.” अधिकारियों के अनुसार, फ़्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे. इन यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे.
मौसम विभाग की ओर से कल से अगले 2 दिन (12 और 13 मई) के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम की संभावना जताई गई है. गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी से अपडेट रहें और अपनी यात्रा की योजना अत्यंत सावधानी के साथ बनाएं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए, 12 और 13 मई को अपनी यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें.
मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा, “AIMIM एक आतंकवादी संगठन है. ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कुछ फर्क नहीं है. जो काम ओसामा बिन लादेन अल-कायदा के माध्यम से करता था, वही अब ओवैसी AIMIM के माध्यम से कर रहे हैं. उनका ऐसा कौन सा बड़ा काम है, जो उन्होंने चुनकर आने के बाद किया है?. उनके घोषणा पत्र में एक ही चीज लिखी है कि हम जिहाद करेंगे. जैसे हमने PFI को बैन किया है, उसी तरह AIMIM को भी बैन कर देना चाहिए.”
उत्तराखंड में प्रतिकूल मौसम की स्थिति को लेकर मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद अधिकारियों ने चार धाम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से 12 और 13 मई को अपनी यात्रा के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया.इस चेतावनी में अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों विशेष रूप से अत्यंत ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम का अनुमान जताया गया है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और हिमपात का अनुमान जताया है.
महाराष्ट्र के गोंदिया स्थित बिरसी हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित कर दी गईं.उन्होंने बताया कि विमानन कंपनियों ने इसके लिए तकनीकी और परिचालन संबंधी कारण बताए हैं.सूत्रों के अनुसार, विमानन कंपनियों द्वारा हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित करने का निर्णय पश्चिम एशिया में जारी संकट से जुड़ा हो सकता है.इस संकट ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है.हवाई अड्डे के निदेशक गिरीशचंद्र वर्मा के अनुसार, इंडिगो और स्टार एअर ने तकनीकी एवं परिचालन संबंधी कारणों से गोंदिया से अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं.उन्होंने बताया कि स्टार एअर ने 31 मई तक अपनी सेवाएं निलंबित कर दी हैं जबकि इंडिगो ने एक मई से परिचालन बंद कर दिया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा – ईरान 47 वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका और बाकी दुनिया के साथ खेल खेल रहा था (देरी, देरी, देरी!), और फिर आखिरकार बराक हुसैन ओबामा के राष्ट्रपति बनने पर उसे ‘बड़ी सफलता’ मिली. वह न केवल उनके लिए अच्छे थे, बल्कि महान थे, वास्तव में उनके पक्ष में खड़े हुए, इज़राइल और अन्य सभी सहयोगियों को दरकिनार कर दिया, और ईरान को एक बड़ा और बहुत शक्तिशाली नया जीवन दिया. सैकड़ों अरब डॉलर, और 1.7 अरब डॉलर नकद, तेहरान में हवाई जहाज से भेजे गए, उन्हें चांदी की थाली में परोस दिए गए. वाशिंगटन, वर्जीनिया और मैरीलैंड के सभी बैंक खाली कर दिए गए – यह इतना अधिक पैसा था कि जब यह पहुंचा, तो ईरानी गुंडों को समझ नहीं आया कि इसका क्या करें. उन्होंने इतना पैसा पहले कभी नहीं देखा था, और न ही फिर कभी देखेंगे. इसे सूटकेस और थैलों में विमान से उतारा गया था, और ईरानियों को अपने भाग्य पर विश्वास नहीं हो रहा था. आखिरकार उन्हें सबसे बड़ा मूर्ख मिल गया, एक के रूप में. कमज़ोर और मूर्ख अमेरिकी राष्ट्रपति. हमारे नेता के रूप में वे एक आपदा थे, लेकिन सुस्त जो बाइडन जितने बुरे नहीं! 47 वर्षों से ईरानी हमें “गुमराह” करते रहे हैं, हमें इंतज़ार करवाते रहे हैं, सड़क किनारे बमों से हमारे लोगों को मारते रहे हैं, प्रदर्शनों को कुचलते रहे हैं, और हाल ही में 42,000 निर्दोष, निहत्थे प्रदर्शनकारियों को मार डाला है, और हमारे अब फिर से महान बन चुके देश का मज़ाक उड़ाते रहे हैं. अब वे और नहीं हँसेंगे!
US President Donald Trump on Truth Social wrote – “Iran has been playing games with the United States, and the rest of the World, for 47 years (DELAY, DELAY, DELAY!), and then finally hit pay dirt when Barack Hussein Obama became President. He was not only good to them, he was pic.twitter.com/paHepPWpcH
— ANI (@ANI) May 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पीएम मोदी सुबह लगभग 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे.
Published On – May 11,2026 12:00 AM IST