TMC दफ्तर के ऊपर मिली हथियारों की फैक्ट्री, हुगली में उड़े होश; कौन रच रहा था मौत की साजिश? – Zee News

TMC office: पश्चिम बंगाल के हुगली में TMC दफ्तर के छत पर बम, हथियार, जॉब कार्ड, लाठियां और भी कई सामाग्री मिली है. जिसने नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है. भाजपा ने टीएमसी पर निशाना भी साधा है. 
Trending Photos
West Bengal News: पश्चिम बंगाल ममें चुनाव परिणाम के बाद से ही सियासी माहौल पूरी तरह से गरमाया हुआ है, कई जगहों पर तोड़फोड़ की भी घटनाएं सामने आई है, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद पारा हाई हो गया है और अब सीएम सुवेंदु अधिकारी की सरकार लगातार एक्शन ले रही है, इसी बीच हुगली के एक टीएमसी कार्यालय से जो कुछ भी मिला उसे देखकर लोग दंग रह गए, दफ्तर के छत पर बम, तलवार के अलावा लाठियां और भी बहुत सामग्री मिली है.

लोगों में दहशत का माहौल

गुप्त स्रोत से जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय सेना और आरामबाग पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया, इस दौरान तलवार, लोहे के हथियार, लाठी सहित कई हथियार बंडलों में बरामद किए गए. बम लबी स्थिति में बरामद किए गए हैं. यह कार्यालय आरामबाग के तृणमूल नेता राजेश अली के नाम से जाना जाता है. घटना से इलाके के लोग डरे हुए हैं लेकिन पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये बम और हथियार कहां से आए थे और किसने यहां पर रखा था. इस घटना से पूरे आरामबाग में दहशत का माहौल है. 

भाजपा ने लगाए बड़े आरोप

इसके अलावा बंडल के बंडल मनरेगा जॉब कार्ड मिले हैं और भारी संख्या में लाठियां और डंडे भी पाए गए हैं. साथ ही ढेर सारे सफेद थान (सफेद कपड़े जो पारंपरिक रूप से शोक या विधवा होने पर पहने जाते हैं) मिले हैं. इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, स्थानीय भाजपा समर्थकों का आरोप है कि अगर 4 तारीख को नतीजे टीएमसी के पक्ष में आते, तो बंगाल में खून की नदियां बहतीं. साथ ही पार्टी का कहना है कि अभिषेक बनर्जी चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आरामबाग के बस स्टैंड के पास पल्लीश्रीत इलाके में आए थे और वहां उन्होंने जोशीला भाषण दिया था. उसके बाद ये हथियार जम किए गए थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News