जनगणना
UP Top News Today: जनगणना में किसी तथ्य को जानबूझकर छिपाने पर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत एक हजार रुपये जुर्माना एवं तीन साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले में उत्तरदाता एवं प्रगणक के लिए दंड का एक समान प्रावधान है, जबकि जनगणना में प्राप्त तथ्यों को कोई प्रगणक बाहर साझा करता है तो आरोप साबित होने पर भी दंड का प्रावधान है।
चंदौली जिले में 24 घंटे के अंदर दो रेल यात्रियों और अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पूर्व फौजी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ तब हुई जब जिला पुलिस और जीआरपी उसे कुचमन स्टेशन के समीप दरियापुर में क्राइम सीन रीक्रिएट कराने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें एक दरोगा और जीआरपी का जवान घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी कई गोलियां लगीं। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
युवक के शादी से इनकार करने पर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती
पीलीभीत के कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधोटांडा क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ गई। किशोरी के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि किशोरी एक युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद वह नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। परिजनों ने काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सकुशल नीचे उतार लिया। घटना के दौरान गांव में लोगों की भारी भीड़ लगी रही और काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
चाय-नाश्ते की दुकान में एक-एक कर फ़टे तीन सिलेंडर,
गोरखपुर के असुरन पुलिस चौकी के सामने मंगलवार सुबह एक चाय-नाश्ते की दुकान में आग लगने के बाद सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हो गया। लगातार तीन सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 5:45 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुकान में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे तीन सिलेंडर एक-एक कर फट गए। घटना स्थल पुलिस चौकी के सामने होने के कारण पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दुकानदार पप्पू झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटना के बाद आसपास की दुकानों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने एहतियातन लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
मेरठ में नौ अफसरों का वेतन कटा, 155 को नोटिस
यूपी के मेरठ में अधिकारियों पर गाज गिरी है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनशिकायतों (आईजीआरएस) के निस्तारण में लापरवाही को लेकर 9 अफसरों, अभियंताओं के एक दिन का वेतन कटौती, 155 अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। विकास भवन सभागार में सोमवार को डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नौ विभागीय नोडल अधिकारियों, अभियंताओं को अनुपस्थित पाया गया। इन सभी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने उनके एक दिन के वेतन कटौती का निर्देश दिया।
रिहाई पर दबंग जश्न की रील ने आठ को फिर पहुंचा दिया जेल
गोरखपुर में जेल से छूटे एक मनबढ़ का उसके साथियों ने इस तरह स्वागत किया, मानो वह कोई जंग जीतकर लौटा हो। जेल के बाहर गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे साथियों ने उसे फूल-मालाओं से लाद दिया, जबकि घर पहुंचने पर उसकी आरती उतारी गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया गया, जिसके बैकग्राउंड में डायलाग चल रहा था, ‘इतनी गोली मारो, जितनी प्रदेश के इतिहास में आज तक न चली हो।’ वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी
महंगाई और स्मार्ट मीटर मामले में सरकार का विरोध करते-करते सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बोल बिगड़ गए। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के सीएम योगी
स्मार्ट मीटर की जांच को बनी समिति ने सरकार को भेजी रिपोर्ट, क्यों उठे फिर सवाल?
स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता की जांच के लिए बनी चार सदस्यीय समिति की अंतरिम रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। रिपोर्ट में मीटर सटीक पाए गए हैं। अब इस रिपोर्ट पर सवाल बिजली कंपनियों के ही उन आंकड़ों के आधार पर खड़े हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने स्मार्ट मीटर के बाद रीडिंग में इजाफे की बात स्वीकार की है।
आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल
यूपी के बरेली शहर के अंदर बने चौपुला पुल मंगलवार सुबह आठ बजे से 45 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान इस पुल पर सभी तरह के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए सारी तैयारी पूरी करके सोमवार रात को ही जगह-जगह रूट डायवर्जन से संबंधित संकेतक और बैरियर लगा दिए हैं। आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक और थानों की पुलिस तैनात की गई है।
आज से 45 दिन के लिए बंद हो जाएगा बरेली का ये पुल
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play