Feedback
आयजा खान पाकिस्तानी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. आयजा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी फैंस की फेवरेट हैं. खास बात ये है कि आयजा खान के पति दानिश तैमूर भी लॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. अब आयजा ने पति के इंटीमेट सीन्स पर बात की है.
हीरोइन संग पति के रोमांस से होती है दिक्कत?
एक्ट्रेस आयजा खान फेमस पाकिस्तानी होस्ट और एक्ट्रेस निदा यासिर के शो में पहुंची थीं. इस दौरान आयजा से पूछा गया था कि उनके पति दानिश तैमूर फिल्मों में भी काम करते हैं, तो क्या उन्हें पति के इंटीमेट सीन्स देखकर जलन होती है?
आयजा खान ने इसपर कहा था- लड़के और लड़कियों में बहुत अंतर होता है. हमारे समाज में लड़के और लड़कियों को मिलने वाली आजादी अलग है. लड़कों को ये नहीं कहा जाता कि आप इस तरह के कपड़े नहीं पहन सकते. आप यहां-वहां नहीं जा सकते, क्योंकि लड़कों को हर तरह से आजादी दी जाती है.
आयजा से आगे पूछा गया था कि क्या वो पति पर शक करती हैं और क्या पति के इंटीमेट सीन्स से उन्हें दिक्कत होती है? इसपर उन्होंने आगे कहा था- मैं बिल्कुल भी शक्की बीवी नहीं हूं. मेरा मानना है कि जब हम कुछ चीजें करते हैं, उसके बाद हमें पता चलता है कि क्या करना जरूरी है और क्या नहीं. किसी तरह के सीन्स करने के बाद हमें पता चलता है कि हमारी ऑडियंस इसे एक्सेप्ट नहीं कर रही, तो फिर अगली बार हम चीजें थोड़ा कम कर देते हैं.
A post shared by The Trending Pk (@thetrendingpk2025)
आयजा ने आगे कहा था- जहां तक इंटीमेट सीन्स की बात है तो मुझे दानिश के ऐसे सीन्स से प्रॉब्लम नहीं होती, क्योंकि हम सभी एक्टर्स हैं और एक दूसरे संग काम करते हैं. दानिश जितनी भी लड़कियों के साथ काम करते हैं, उनसे मेरी दोस्ती है तो मुझे ऐसा नहीं लगता. मुझे लगता है कि पार्टनर पर शक करके या लड़ाई करके हम अपनी ही जिंदगी खराब करते हैं.
एक्ट्रेस आयजा खान की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में पाकिस्तानी एक्टर दानिश तैमूर संग शादी करके घर बसाया था. दोनों दो बच्चों के पेरेंट बन चुके हैं. शादी के सालों बाद भी उनका रिश्ता मजबूत है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू