Aadhav Arjuna Latest News, Updates in Hindi | आधव अर्जुन के समाचार और अपडेट – AajTak

Feedback
अधाव अर्जुन (Aadhav Arjuna) तमिलनाडु की राजनेता हैं.2026 तमिलनाडु विधानसभी चुनाव में TVK ने भारी मतों के साथ जीत हासिल की. 10 मई 2026 को अभिनेता से नेता बने थलपति विजय राज्य के मुख्यमंत्री बने. अधाव अर्जुन विजय सरकार में कैबिनेट मंत्री बने.
31 जनवरी 2025 को वे Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) में शामिल हुए और पार्टी के चुनाव अभियान प्रबंधन महासचिव बनाए गए. 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में उन्होंने चेन्नई की विल्लिवक्कम सीट से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की. 
इनका जन्म 12 अप्रैल 1982 को तिरुचिरापल्ली में एक किसान परिवार में हुआ था. उनके पिता राजेंद्रन किसान थे, जबकि उनकी मां कल्याणी का निधन उनके बचपन में ही हो गया था. इसके बाद उनका पालन-पोषण परिवार के अन्य सदस्यों और उनकी रिश्तेदार थिलागावथी ने किया, जो तमिलनाडु की पहली महिला IPS अधिकारी मानी जाती हैं.
अधाव अर्जुन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तिरुचिरापल्ली के YWCA और रामकृष्ण मिशन स्कूल से की. इसी दौरान उन्हें बास्केटबॉल में रुचि हुई. बाद में वे चेन्नई आ गए और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पूरी की.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप में की और तमिलनाडु का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वे खेल प्रशासन में आए. 2017 में तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव बने और 2021 में इसके अध्यक्ष. साल 2023 में वे Basketball Federation of India के अध्यक्ष चुने गए.
राजनीति में उनकी पहचान एक रणनीतिकार के रूप में बनी. 2014 से उन्होंने DMK) के साथ चुनावी रणनीतियों पर काम करना शुरू किया. 2019 में उन्होंने “One Mind India” नामक राजनीतिक रिसर्च और डेटा एनालिसिस संगठन शुरू किया, जो बाद में “Voice of Commons” (VOC) बना. 2023 में वे VCK में शामिल हुए, लेकिन 2024 में अभिनेता और नेता विजय के साथ मंच साझा करने और वंशवाद के खिलाफ बयान देने के बाद विवाद में आ गए. बाद में उन्होंने VCK छोड़ दी.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News