Top News Today: समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया है। फेफड़ों में खून के थक्के (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) के कारण उनकी मृत्यु हुई, जबकि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे। इधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के लिए दोहरी खुशी आई है जहां उनकी पार्टी टीवीके ने 144 विधायकों के साथ विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया और सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश पर रोक लगाते हुए टीवीके विधायक आर श्रीनिवासा सेथुपति को विधानसभा कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दे दी। पढ़ें आज की बड़ी खबरें….
समाजवादी पार्टी संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण स्पष्ट हो गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मृत्यु फेफड़ों में खून के थक्के (पल्मोनरी एम्बोलिज्म) जमने से हुई। रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि शरीर पर पाए गए सभी घाव मृत्यु से पहले के थे। पढ़ें पूरी खबर…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के लिए बुधवार को दोहरी खुशी आई। टीवीके ने 144 विधायकों के साथ विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें टीवीके विधायक आर. श्रीनिवासा सेथुपति को विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने से रोका गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पोस्टल बैलेट गिनती में कथित गड़बड़ी के मामले में हाई कोर्ट के दखल को ‘गलत और कानूनी रूप से अस्थिर’ करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि वर्तमान समय में मुसलमानों के बीच राष्ट्रवादी नेतृत्व मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज उन्हें समर्थन उसी नेता को मिलता है जो अलगाववादी सोच रखता हो। पीटीआई से बात करते हुए होसबाले ने स्वतंत्रता संग्राम काल के राष्ट्रवादी मुसलमान नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज ऐसी सोच वाले लोगों को समर्थन नहीं मिल पा रहा। उन्होंने यह टिप्पणी असदुद्दीन ओवैसी के बयान के संदर्भ में की। पढ़ें पूरी खबर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की बचत की अपील की थी। अब उन्होंने खुद इस पर अमल दिखाया। बुधवार को पीएम मोदी अपने आवास से सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में निकले। एक गाड़ी में स्वयं प्रधानमंत्री सवार थे, जबकि दूसरी गाड़ी में एसपीजी सुरक्षा कर्मी थे। इस काफिले में सवार होकर वे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…
कस्टम ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद सर्राफा बाजार में भारी उछाल आया है। बुधवार को 24 कैरेट सोना 8779 रुपये महंगा होकर 10 ग्राम का भाव ₹1,65,000 के पार पहुंच गया। 22 कैरेट गोल्ड 8042 रुपये और 18 कैरेट 6584 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा। चांदी में भी भारी तेजी आई। एक किलो चांदी 21,983 रुपये महंगी होकर 2,95,455 रुपये पर पहुंच गई। प्रधानमंत्री मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद तीन दिनों में सोने के भाव में 9333 रुपये और चांदी में 31250 रुपये प्रति किलो का उछाल आ चुका है। पढ़ें पूरी खबर…
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play