देवरिया में ढाई साल से बन रही मस्जिद का निर्माण प्रशासन ने रोका, गांव में छाई मायूसी – Zee News

UP Mosque Controversy: उत्तर प्रदेश में एक और निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर विवाद शुरू हो गया है. देवरिया में गांव के सभी समुदायों के आपसी सहयोग से बन रही मस्जिद के निर्माण कार्य को हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के बाद प्रशासन ने रोक दिया. प्रशासन के जरिये अचानक निर्माण कार्य रोके जाने से कशमकश की स्थिति है.
 
Trending Photos
Deoria News in Hindi: देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बार फिर मस्जिद को अवैध बताकर कथिततौर पर विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है. इस मस्जिद का निर्माण कई महीनों से हो रहा था, लेकिन अचानक हिंदूवादी संगठनों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया, और अब निर्माण कार्य को रोक दिया गया है. 
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अमोनी गांव का है. यहां गांव में पिछले करीब ढाई साल से एक मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था. मस्जिद गांव वालों के आपसी सहयोग बनाई जा रही थी. बताया जा रहा है कि इसको बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू समुदाय के लोगों ने भी दान दिया था. 

हिंदूवादी संगठनों ने अब इस मस्जिद को लेकर विवाद शुरू कर दिया है. आरोप है कि यह निर्माण कार्य बिना इजाजत लिए और औपचारिक आदेशों का पालन किए बगैर किया जा रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक, मस्जिद का ज्यादातर हिस्सा बनकर पूरा हो चुका था और सिर्फ छत डालने का काम बाकी रह गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

इसी दौरान हिंदूवादी संगठनों के साथ गांव के कुछ लोगों ने इस निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत कर दी. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पुलिस बल के साथ उपजिलाधिकारी रुद्रपुर पहुंचे. अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद निर्माण कार्य को तुरंत रोकने के निर्देश दिए हैं.
निर्माण कार्य रुकने के बाद मस्जिद निर्माण करा रहे पक्ष की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है. मस्जिद के निर्माण कराने में शामिल रहे, शहादत ने बताया कि वे किसी भी तरह की इजाजत लिए बिना आपसी सहयोग से मस्जिद का निर्माण करा रहे थे. शहादत के मुताबिक, प्रशासन ने अब काम रुकवा दिया है और अब वहां से निर्माण सामग्री जैसे बॉस और बल्ली हटवाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि आगे जब परमिशन मिलेगी, तब आगे का कार्य फिर से शुरू किया जाएगा.
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल भी उठने लगे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पिछले ढाई साल से मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा था, अगर निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था तो इन ढाई सालों में प्रशासन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी? गांव के लोग प्रशासन की तरफ से अचानक काम रूकवाने से हैरान हैं, और उन्हें जल्द प्रशासन से मस्जिद बनने की इजाजत मिल जाएगी. 
गांव के ज्यादातर लोग मस्जिद को बनवाने में अहम भूमिका निभाई, जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों शामिल हैं. हालांकि, मस्जिद निर्माण रूकवाने को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. अब सबकी निगाहें प्रशानस पर टिकी हैं.
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News