कोरियोग्राफर ने 4BHK में बनवाया लैविश वॉशरूम, बनवाया 'सिंहासन', खर्चे करोड़ों – AajTak

Feedback
जाने माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, उन सेलेब्स में शामिल हैं जो तंगी से निकलकर अपनी लाइफ में बड़ा कर पाए. वो 15 साल की उम्र से काम कर रहे हैं.
 
आज टेरेंस लैविश लाइफ जीते हैं. उनके पास पैसा, फेम सब कुछ है. वो करोड़पति हैं. वो सभी सुविधाओं से लेस घर में रहते हैं. 
 
टेरेंस ने भारती सिंह के एक पॉडकास्ट में अपने स्ट्रगल और 4BHK घर पर बात की थी. कॉमेडियन ने कोरियोग्राफर का घर देखकर चौंकने की बात कही थी. 
 
भारती ने उनके लग्जूरियस घर की तारीफ की थी. टेरेंस अपने आलीशान घर में अकेले रहते हैं. बावजूद इसके उनके घर का एक-एक कोना अट्रैक्ट करता है. 
 
भारती ने टेरेंस के बाथरूम को राजा के सिंहासन से कंपेयर किया था. भारती-हर्ष लिंबाचिया के मुताबिक, टेरेंस का बाथरूम लैविश है. वहां पर बहुत बड़ी कुर्सी लगी है. 
 
वॉशरूम को देखकर लगता है मानो किसी राजा का सिंहासन हो, वहां बैठकर राजा फैसले लेने वाला है. टेरेंस की लैविश लाइफ देख भारती हैरान थीं.
 
भारती ने कहा था- हम टेरेंस सर के घर गए. मुझे वॉशरूम जाना था, उनके घर का टॉयलेट देखा तो मैं कंफ्यूज हो गई. वो इतना लैविश था कि समझ नहीं आया कहां करना है.
 
टेरेंस ने पॉडकास्ट में बताया था कि उन्होंने एक वक्त गरीबी देखी. वो 8 भाई बहन थे. 200 स्कवायर फीट के मकान में रहते थे. घर छोटा था. वहां 16 लोग रहते थे. 
 
वो जिस बस्ती में रहते थे वहां किसी के घर में दरवाजे नहीं थे. पर्दे लगे होते थे. आज उनका बांद्रा में 4BHK घर है. घर खरीदने उनके भाइयों ने भी मदद की, तब जाकर उनका ड्रीम होम बना. 
 
टेरेंस ने जबसे अपने घर और उसे महाराजा स्टाइल वॉशरूम का जिक्र किया है, फैंस इसकी झलक देखना चाहते हैं. वो टेरेंस के होम टूर के इंतजार में हैं.
 
All Photos: Instagram @terence_here
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News