भूमि विवाद को लेकर गिद्धौर-जमुई मार्ग पर प्रदर्शन: एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा, युवक ने धारदार हथियार लहराया – Dainik Bhaskar

गिद्धौर-जमुई मुख्य राजमार्ग पर शुक्रवार शाम भूमि विवाद को लेकर रतनपुर निवासी शंकर साह ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और रतनपुर के साह टोला के पास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
खटिया और कुर्सी रखकर रोकी सड़क
बताया गया कि शंकर साह ने साव टोले के समीप से गुजरने वाली एनएच 333 को खटिया और कुर्सी रखकर अवरुद्ध कर दिया। इस दौरान वह हाथ में हसुआ लेकर फेसबुक लाइव भी करते नजर आए। लाइव वीडियो में उन्होंने अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुकदमा दर्ज होने से नाराज था युवक
जानकारी के अनुसार, शंकर साह अंचल अधिकारी द्वारा अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने से नाराज थे। फेसबुक लाइव के दौरान उन्होंने जमुई के जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और गिद्धौर के अंचल अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विपक्षी शंकर ठाकुर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जबकि उन्हीं पर केस दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो बना चर्चा का विषय
शंकर साह ने वीडियो में खुद को जमीन विवाद से परेशान बताते हुए कई आरोप लगाए। उनके द्वारा प्रसारित यह वीडियो प्रखंड क्षेत्र समेत पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
मामले को लेकर थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News