MP Breaking News LIVE: जबलपुर दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, MP में भीषण गर्मी का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें – Zee News

MP News Today Live Updates: 16 मई शनिवार को मध्य प्रदेश में राजनीति से लेकर मौसम तक कई खबरें सुर्खियों में हैं. अगर आप हर छोटे-बड़े जिले की सभी खबरें एक साथ जानना चाहते हैं, तो Zee MPCG लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए…
 
Trending Photos
MP News Updates: 16 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर के दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 9:55 बजे भोपाल से जबलपुर के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:35 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस संस्कृति और सूचना केंद्र पहुंचेंगे और सुबह 11:00 बजे ‘डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन’ कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे एक कानूनी व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:20 बजे सीएम डुमना हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3:40 बजे जबलपुर से भोपाल लौटेंगे. भोपाल लौटने के बाद वे शाम 4:20 बजे ‘सन स्काई गार्डन’ में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं मध्यप्रदेश की मौसम की बात कि जाए तो, प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है.  राज्य के 40 से जिले इस समय लू की चपेट में हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में प्रशासनिक बदलावों से लेकर राजनीतिक घटनाक्रम तक बहुत कुछ हो रहा है. अपराध और मौसम से जुड़ी कई खबरें भी सुर्खियों में हैं. सभी बड़े और छोटे जिलों की ताज़ा खबरों के लिए ZEE MP-CG के लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें…

 

Add Zee News as a Preferred Source

रतलाम के जावरा से सीधे उज्जैन मार्ग को लेकर केबिनेट मंत्री चेतन काश्यप ने की बैठक
शुक्रवार देर शाम केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप रतलाम अपने निवासी पहुंचे, उन्होंने आते ही सबसे पहले अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठ की. जिसमे सबसे प्राथमिकता से जावरा उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को लेकर बैठक हुई. रतलाम-खाचरौद मार्ग को जावरा-उज्जैन ग्रीनफील्ड हाईवे से जोड़ने की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा अब जल्द जमीन पर उतरती नजर आ रही है.
फैसला आने के बाद शनिवार को धार भोजशाला में हिन्दूओं ने की पूजा
भोजशाला मामले में शुक्रवार को फैसला आने के बाद आज भोजउत्सव समिति के पदाधिकारी भोजशाला पहुंचे. जहां पूजन अर्चन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.
 
भोपाल के कटारा हिल्स मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत 
भोपाल कटारा हिल्स में ट्विशा शर्मा की दहेज हत्या के मामले में पूर्व जज गिरिबला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई है. केस दर्ज होने के 18 घंटे भीतर ही उन्हें अग्रिम जमानत मिली है उच्च न्यायिक सेवा और उम्र का हवाला देकर जमानत ली गई है. पति सार्थक सिंह की जमानत याचिका पर 18 मई को होगी सुनवाई.
 
 
इंदौर से ग्वालियर जा रही यात्री इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में लगी आग
शाजापुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे पर स्थित होटल जैन पथ पर खड़ी हुई इंदौर से ग्वालियर जा रही यात्री बस इंटरसिटी एक्सप्रेस में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई. आग लगने से बस में सवार एक चार वर्षीय बच्चे की जलने से मौत हो गई. पूरी खबर पढ़ें.
बाबा महाकाल मंदिर पहुंचीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम 
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार प्रातः काल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ के सदस्यों ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अन्य खिलाड़ियों के साथ भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया
 
मध्यप्रदेश भीषण गर्मी का कहर, 40 जिले लू की चपेट में
मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के 40 से अधिक जिले इस समय भीषण लू की चपेट में हैं. मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, धार और रतलाम में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि वार्म नाईट की चेतावनी भी जारी की गई है. पूरी खबर पढ़ें.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News