Uttarakhand Wedding Drama: पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के रुड़की में एक शादी समारोह के जश्न में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका शादी वाली जगह पर पहुंच गई. प्रेमिका ने दूल्हा बने लड़के पर शादी का वादा कर संबंध बनाने के आरोप लगाए. इसके बाद दुल्हन पक्ष विदाई से इंकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटना पड़ा.
Trending Photos
Haridwar News Today in Hindi: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक शादी समारोह उस समय अचानक हंगामे में बदल गया, जब मंडप में दूल्हे की कथित प्रेमिका पहुंच गई. जब दूल्हा- दुल्हन, उसके परिवार और रिश्तेदार खुशियों में डूबे हुए थे, उसी दौरान शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आखिरकार दुल्हन पक्ष ने विदाई से इनकार कर दिया. निराश होकर दूल्हे को बारात लेकर बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा. पूरी घटना अब इलाके में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है.
पूरा मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुतातबिक, कलियर थाना इलाके के मेहवड़ गांव से एक बारात बड़े धूमधाम से बैंकट हॉल पहुंची थी. शादी की रस्में चल रही थीं. मेहमान जश्न में शामिल थे और दोनों परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त थे. तभी अचानक एक लड़की बैंकट हॉल में पहुंची और उसने दूल्हे पर संगीन इल्जाम लगाने शुरू कर दिए.
लड़की ने दावा किया कि उसका दूल्हे के साथ पिछले करीब दस सालों से प्रेम संबंध था. लड़की मुताबिक, लड़के ने उससे निकाह का वादा किया था और इसी भरोसे पर दोनों के बीच संबंध बने. इतना ही नहीं लड़की ने आरोप लगाया कि बाद में उसके कथित प्रेमी (दूल्हा) ने उसकी शादी तुड़वाने का दबाव भी बनाया था.
यह भी पढ़ें: Moradabad: अपने ही घर में बेटी ने बाप से लूट लिया 1.20 करोड़ कैश; सदमे में पूरा समाज!
कथित प्रेमिका का कहना है कि लड़के ने उससे यह वादा किया था कि तलाक और इद्दत की अवधि पूरी होने के बाद वह उसी से शादी करेगा. लड़की ने यह भी दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हुआ था. उसके मुताबिक, गांव के जिम्मेदार लोगों ने भी उस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे.
बुधवार रात जब लड़की को यह जानकारी मिली कि उसका प्रेमी किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है, तो वह सीधे शादी स्थल पर पहुंच गई. वहां पहुंचते ही उसने दूल्हे को पहचान लिया और सबके सामने उस पर धोखा देने का आरोप लगाने लगी. अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि लड़की के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और तनाव का माहौल बना रहा. दुल्हन पक्ष ने हालात को देखते हुए लड़की की विदाई करने से साफ इनकार कर दिया. वहीं माहौल बिगड़ता देख कई बाराती भी धीरे-धीरे वहां से निकलने लगे.
आखिरकार स्थिति ऐसी बन गई कि दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस ले जानी पड़ी. अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी सामने नहीं आई है. अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि मामला कानूनी कार्रवाई तक पहुंचेगा या फिर दोनों पक्ष आपसी बातचीत से इसे सुलझाने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें: मुंह में राम बगल में छुरी! 45 दिन बढ़े सीजफायर के बीच इजरायल ने लेबनान पर बरसाए बम
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.