भाजपा इतिहास मिटा सकती है, लेकिन उनका योगदान नहीं भूला सकती; RGPV को लेकर आई किस खबर पर भड़की कांग्रेस – Hindustan Hindi News

मध्य प्रदेश सरकार देशभर के लाखों स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग समेत अन्य विषयों की डिग्री देने वाले राजधानी के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदलने और इसे 3 हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है। शनिवार को मीडिया में इस खबर के आने के बाद कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार पर बुरी तरह भड़क गई है और उसने राज्य सरकार पर इतिहास मिटाने की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाजपा इतिहास तो मिटा सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। सरकार के फैसले से नाराज राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से न यूनिवर्सिटी बेहतर होगी, न युवाओं को नौकरी मिलेगी, न शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी।
इस बारे में सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंघार ने लिखा, ‘प्रिय मुख्यमंत्री जी, भाजपा इतिहास मिटाने की राजनीति कर सकती है, लेकिन देश राजीव गांधी जी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता।’ आगे उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत में कम्प्यूटर क्रांति का जनक बताते हुए भाजपा सरकार पर उनका नाम मिटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
सिंघार ने आगे लिखा, ‘जिन राजीव गांधी जी ने भारत में तकनीकी क्रांति की नींव रखी… जिस दूरदृष्टि ने कंप्यूटर, टेलीकॉम और आधुनिक शिक्षा के रास्ते भारत के युवाओं के लिए खोले… आज उन्हीं राजीव गांधी जी का नाम मिटाने में भाजपा सरकार अपनी पूरी ताकत लगा रही है।’
आगे नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘भोपाल की आरजीपीवी यूनिवर्सिटी का नाम बदलना सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि भाजपा की वही पुरानी राजनीति है, काम करो कम, नाम बदलो ज्यादा।’
सिंघार ने आगे भाजपा के इस तरह का काम करने की वजह बताते हुए कहा, ‘सवाल यह है कि आखिर भाजपा को राजीव गांधी जी से इतनी परेशानी क्यों है? क्या इसलिए कि देश के डिजिटल और तकनीकी भारत की बुनियाद कांग्रेस सरकारों ने रखी थी? क्या इसलिए कि आज जिस IT और टेक्नोलॉजी इंडिया पर भाजपा श्रेय लेने की कोशिश करती है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी जी के विजन से हुई थी?’
अपनी पोस्ट के अंत में उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार की इस कवायद को पैसों, संसाधनों व समय की बर्बादी बताते हुए कहा कि ‘22 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, विश्वविद्यालय संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं… लेकिन सरकार का फोकस सिर्फ नाम बदलने पर है। नाम बदलने से न यूनिवर्सिटी बेहतर होगी, न युवाओं को नौकरी मिलेगी, न शिक्षा की गुणवत्ता सुधरेगी।’
अपनी इस पोस्ट से पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस खबर के सोर्स के रूप में एक अखबार का आर्टिकल भी शेयर किया, जिसमें बताया गया था कि भोपाल स्थित RGPV (राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) का नाम बदलते हुए इसे जल्द ही तीन टुकड़ों में बांटा जा सकता है। इस दौरान यूनिवर्सिटी के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाने के साथ ही भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तीन इकाईयां स्थापित की जाएंगी। इनमें से भोपाल इकाई का नाम ‘मध्यभारत प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’, उज्जैन इकाई का ‘मालवा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ और जबलपुर इकाई का ‘महाकौशल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ होगा।
बता दें कि आरजीपीवी की स्थापना मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा साल 1998 में मध्य प्रदेश विधानसभा अधिनियम 13, 1998 के तहत की गई थी। इस विश्वविद्यालय द्वारा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज को मान्यता व स्टूडेंट्स को डिग्री प्रदान की जाती है। दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए बने इस विश्वविद्यालय का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया था।
सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News