उत्तर प्रदेश के जौनपुर में योगी सरकार के मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का काफिला रोका गया है, ग्रामीणों ने मंत्री का काफिला रोक लिया है. बताया गया कि यह मामला युवक की मौत से जुड़ा हुआ है, परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मंत्री रास्ता रोक लिया और इंसाफ की मांग की है.
दरअसल, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भाकुरा गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब मृतक परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर के काफिले को लोगों ने रोक लिया. परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर लेटकर न्याय की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया.
गोरखपुर को मिलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने किया शिलान्यास
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मंत्री की गाड़ी के सामने लेटकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. स्थिति को गंभीर होता देख मंत्री ओमप्रकाश राजभर खुद गाड़ी से नीचे उतरे और पीड़ित परिवार से बातचीत की.
उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया. मंत्री के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और काफिला आगे बढ़ सका. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. वहीं पुलिस और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए.
मंत्री ओम प्रकाश राजभर के जौनपुर दौरे की तस्वीरें भी सामने आई है, जो विचलित करने वाली हैं. तस्वीरें रोते-बिलखते मृतक के परिजन मंत्री ओम प्रकाश राजभर से इंसाफ की मांग कर रहे हैं. फिलहाल मंत्री ने पीड़ित परिवार की पीड़ा समझते हुए इंसाफ का भरोसा दिलाया है.
वाराणसी: दालमंडी में मकान-दुकान के बाद अब 6 मस्जिदों पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने शुरू की तैयारी
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.