भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: नरपतगंज में 235.8 लीटर नेपाली शराब और दो मोटरसाइकिलें जब्त की – Dainik Bhaskar

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की एफ कंपनी फुलकाहा के बीओपी पथराहा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई की है। रात्रि गश्ती के दौरान जवानों ने 235.8 लीटर अवैध नेपाली शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें जब्त कीं। हालांकि, एसएसब
यह कार्रवाई शुक्रवार, 15 मई 2026 की शाम करीब 6:45 बजे हुई। बीओपी पथराहा के जवान मेहता टोला के समीप, सीमा स्तंभ संख्या 190/2 के नजदीक, भारत की ओर लगभग 100 मीटर अंदर रात्रि गश्ती अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देखने पर जवानों ने कार्रवाई की।
अभियान का नेतृत्व एएसआई/जीडी गोकुल प्रसाद कर रहे थे। उनके साथ कुल चार जवान इस गश्ती दल में शामिल थे।
जब्त शराब में 660 बोतल नेपाली शराब “दिलवाले” (300 एमएल), कुल 198 लीटर शामिल थी। इसके अतिरिक्त, मैकडॉवेल नंबर-1 की 96 बोतलें (375 एमएल) यानी 36 लीटर और 10 बोतलें (180 एमएल) यानी 1.8 लीटर शराब भी बरामद की गई। कुल मिलाकर 235.8 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
फुलकाहा एसएसबी कैंप प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सुधांशु पांडे ने बताया कि जब्त शराब और मोटरसाइकिलों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उत्पाद विभाग अररिया को सुपुर्द कर दिया गया।
सीमा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा लगातार चलाए जा रहे गश्ती और निगरानी अभियान के कारण तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News