Jharkhand Breaking News Live Updates: गुमला जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बीती रात मवेशी चोरों ने फिर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी. घर के बाहर बंधी एक दिव्यांग सफेद गाय को अज्ञात चोर तड़के करीब 3 बजे चोरी कर ले गए. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक गाय और बैलों को पकड़कर वाहन में लोड करते साफ दिखाई दे रहा है.
Trending Photos
Jharkhand Breaking News Live: चतरा जिले में सड़क हादसों का कहर लगातार जारी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए. पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की है, जहां राम भजन राम दांगी अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल राम भजन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, गुमला जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर में बीती रात मवेशी चोरों ने फिर वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दी. घर के बाहर बंधी एक दिव्यांग सफेद गाय को अज्ञात चोर तड़के करीब 3 बजे चोरी कर ले गए. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक गाय और बैलों को पकड़कर वाहन में लोड करते साफ दिखाई दे रहा है.
Jharkhand Breaking News Live: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 3 घायल, 2 रेफर, सड़क जाम
चतरा जिले में सड़क हादसों का कहर लगातार जारी है. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए. पहली घटना सदर थाना क्षेत्र के टीकर गांव की है, जहां राम भजन राम दांगी अपने घर के पास सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल राम भजन को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. दूसरी घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के निंजरा मोड़ के पास हुई, जहां एक ही बाइक पर सवार रंजन कुमार, जितेंद्र भारती और सुभाष कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गए. तीनों हारा गांव के निवासी हैं. दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें 108 एम्बुलेंस से हजारीबाग रेफर किया गया. वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुवावजे की मांग को लेकर टिकर चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. पुलिस ग्रामीणो को समझाने का प्रयास कर रही है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.