दिल्ली NCR में फिर महंगी हुई CNG, तीन दिन में दूसरी बार बढ़े दाम – AajTak

Feedback
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है. आज से सीएनजी एक रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. इस फैसले के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 80.09 रुपये और नोएडा-गाजियाबाद में 88.70 रुपये प्रति किलो मिलेगी. दो दिनों के अंदर ये दूसरी बढ़ोतरी है, क्योंकि इससे पहले 15 मई को भी दाम दो रुपये बढ़ाए गए थे. इसके विरोध में दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया था.

सीएनजी का इस्तेमाल करने वाले ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर पड़ेगा. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी पर चलने वाले हजारों वाहन रोजाना सड़कों पर दौड़ते हैं. दो दिनों में कुल 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.
वहीं, शनिवार को इस बढ़ती महंगाई, ईंधन और दूध के बढ़ते दामों के खिलाफ दिल्ली कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया था. इसी क्रम में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव करोल बाग में एक पेट्रोल पंप पर बैलगाड़ी से पहुंचे. उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से ये मैसेज दिया कि ईंधन के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहे हैं. 
देवेंद्र यादव ने बुराड़ी और श्रद्धानंद कॉलोनी में दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ भी प्रदर्शन का नेतृत्व किया. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के कारण पिछले 12 सालों से महंगाई लगातार बढ़ रही है.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चांदनी चौक जिला कमेटी के बाहर तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया, जिन पर ‘महंगा डीजल, महंगा तेल, मोदी सरकार हो गई फेल’ जैसे नारे लिखे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और दूध की बढ़ी कीमतों ने आम जनता को बेहाल कर दिया है.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम लोगों को पेट्रोल, डीजल और दूध के दाम बढ़ाकर बड़ा झटका दिया है. ईरान संघर्ष के चलते चार साल में पहली बार शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल तीन रुपये महंगा हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर भी केंद्र को घेरा और कहा कि इससे घरेलू बजट और छोटे व्यापार पूरी तरह तबाह हो रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News