रामगढ़ के खेड़ली विरान गांव में रात्रि चौपाल: सीएम ने किया लाइव संवाद, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा – Dainik Bhaskar

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेड़ली विरान गांव में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सीएम भजनलाल शर्मा का लाइव संबोधन सुना। यह संबोधन ग्राम विकास रथ के माध्यम से प्रसारित किया गया।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस दौरान प्रदेश के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर अपने विचार रखे। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और किसानों से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में लगातार काम कर रही है। ग्रामीण विकास रथ के जरिए योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को उनका लाभ मिल सके।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
इस रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कमल भादवा, रामवतार चौधरी, ब्रह्मानंद शर्मा, मंजू मीना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। ग्रामीणों ने देर रात तक चले इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News